Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए किया चाकू से हमला… न्यूयॉर्क में दो लोग घायल, पुलिस ने आरोपी राउल मोरालेस को पकड़ा

New York Stabbing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्क के पास एक व्यक्ति ने अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी राउल मोरालेस को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 24, 2026 | 08:54 AM

न्यूयॉर्क में चाकू से हमला करने के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

New York Stabbing Raul Morales Arrest: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार, 23 जुलाई को मैनहैटन के मशहूर सेंट्रल पार्क के पास एक हमलावर ने ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते हुए दो व्यक्तियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने इस हमले के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राउल मोरालेस के रूप में हुई है।

सेंट्रल पार्क के पास अलग-अलग जगहों पर हमला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हमला मैनहैटन के सेंट्रल पार्क के आसपास दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि घायलों में एक एशियाई मूल का पुरुष और एक यहूदी व्यक्ति शामिल है। हमले के तुरंत बाद दोनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों पर लगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, जबरन मजदूरी को बताया आधार

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा

हर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…

Mamdani briefed after ‘Asian man and Jewish man’ STABBED by attacker yelling ‘Allahu Ackbar’ in NYC pic.twitter.com/7s0ZcQ24pk — RT (@RT_com) July 23, 2026

क्या यह हेट क्राइम है?

घटना के दौरान मौजूद चश्मदीदों और पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी हमले के वक्त लगातार ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रहा था। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह मामला हेट क्राइम से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राउल मोरालेस का मानसिक बीमारी का कोई पुराना इतिहास नहीं मिला है, लेकिन इस हमले को देखते हुए पुलिस जांच के सभी पहलुओं को खुला रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

मेयर ने की हमले की निंदा

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय मूल के मेयर ममदानी ने कहा कि शुरुआती जांच के संकेत बताते हैं कि आरोपी की मानसिक स्थिति इस हमले की एक वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-  ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों पर लगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, जबरन मजदूरी को बताया आधार

उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि इस तरह के नफरत फैलाने वाले और शर्मनाक हमलों के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। फिलहाल, न्यूयॉर्क पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हमले की सटीक वजह का पता लगाया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जांच तेज करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

New york central park stabbing raul morales arrested hate crime investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 08:54 AM

Topics:  

  • America
  • New York
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.