चीन पर ‘बावी’ का कहर… 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी
Typhoon Bavi China: चीन के पूर्वी तट पर तूफान 'बावी' के टकराने से भारी तबाही मची है। प्रशासन ने एहतियातन 20 लाख लोगों का रेस्क्यू किया है। बीजिंग सहित कई प्रांतों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन पर 'बावी' का कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Typhoon Bavi China Red Alert: प्रकृति के प्रकोप से जूझ रहे चीन में शनिवार रात एक और बड़ी आपदा ने दस्तक दी। शक्तिशाली तूफान ‘बावी’ शनिवार रात करीब 11:20 बजे पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट से टकराया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह इस साल का नौवां तूफान है, जिसने काउंटी स्तर के शहर युहुआन में लैंडफॉल किया।
जिस समय यह तूफान तट से टकराया, उस वक्त हवाओं की अधिकतम रफ्तार 40 मीटर प्रति सेकंड (करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा) दर्ज की गई, जिससे तटीय इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
20 लाख लोगों का ऐतिहासिक रेस्क्यू
ऑपरेशन तूफान की गंभीरता और इससे होने वाले संभावित जान-माल के नुकसान को देखते हुए चीनी प्रशासन ने व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए हैं। चीन के पूर्वी हिस्से से अब तक लगभग 20 लाख लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
आपातकालीन स्थिति को देखते हुए राजधानी बीजिंग समेत देश के कई बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राहत दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
Nature returning the trash with gigantic waves during the arrival of Typhoon Bavi in Taizhou, Zhejiang Province, China 🇨🇳 , on July 11, 2026.#TyphoonBavi pic.twitter.com/aX9ulp23gN — 🄲🄾🄻🄾🄽🄴🄻 🄱🄾🄶🄴🅈 (@alfadelta0108) July 11, 2026
भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’
प्रणाली चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे उच्च स्तर का ‘रेड अलर्ट’ भारी बारिश के लिए जारी किया है। इसके साथ ही, तूफान के खतरे को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी लागू किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में झेजियांग, उत्तरी फुजियान, उत्तर-पूर्वी जियांग्शी और दक्षिणी अनहुई सहित देश के एक बड़े हिस्से में अत्यधिक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, बीजिंग और हेबेई के कुछ हिस्सों में भी भारी जलजमाव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
ताइवान और जापान में भी ‘बावी’ का असर
चीन में तबाही मचाने से पहले इस तूफान ने पड़ोसी क्षेत्रों में भी काफी नुकसान पहुंचाया है। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, शनिवार को जब ‘बावी’ ताइवान के उत्तर से गुजरा, तब वहां 113 लोग घायल हो गए।
सुरक्षा की दृष्टि से ताइवान के ज्यादातर इलाकों में स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए गए और करीब 14,200 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, जापान के ओकिनावा प्रांत में ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की गई है और पूरे इलाके में 200 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:- वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
प्रशासन ने लोगों से की अपील
चीन के जल संसाधन मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब उन लाखों लोगों के पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की है, जो इस तूफान के कारण विस्थापित हुए हैं।
