वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटने की घटना पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाया है।
- Written By: अमन मौर्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- IANS)
PM Modi On Vietnam Boat Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय दूतावास की ओर से हर संभव मदद पहुंचाने का उल्लेख किया। राजनाथ सिंह ने भी इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से उनका शोक संदेश जारी किया गया।
PM मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं
पोस्ट में पीएम ने लिखा, वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुखद नाव दुर्घटना की खबर से बेहद व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएम ने बताया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
रक्षा मंत्री ने बताया दुखद घटना
रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ी दुखद नाव दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियां जाने से मैं बेहद दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और जारी खोज एवं बचाव अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। राजनाथ सिंह ने भी एंबेसी की ओर से हर मुमकिन मदद पहुंचाने की कोशिश का जिक्र किया।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए बनाया नियंत्रण कक्ष
हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। बताया, कुछ घंटे पहले फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलटने की दुखद घटना हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है और घटना के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं।
It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities. Our prayers are with the families of the deceased. The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp — India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
पीड़ित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास (हो ची मिन्ह सिटी) में एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। इसके अलावा हनोई में भी एक अलग नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
ये भी पढे़ं- हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
बचाव अभियान जारी
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
