Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवलनी के समूह के लिए काम करने के आरोप में दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Apr 28, 2024 | 09:53 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: रूस सरकार ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी द्वारा स्थापित एक समूह के लिए काम करने के आरोप में दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया और रूसी अदालतों ने जांच पूरी होने एवं मुकदमा चलने तक उन्हें हिरासत में रखने का शनिवार को आदेश दिया। विपक्षी नेता नवलनी की फरवरी में मौत हो गई थी। इन पत्रकारों को ‘‘अतिवाद” के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कॉन्स्टेंटिन गैबोव और सर्गेई कार्लिन दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। दोनों को मामले में कोई सुनवाई शुरू होने से पहले कम से कम दो महीने तक हिरासत में रखा जाएगा। रूसी अदालतों के अनुसार, चरमपंथी संगठन में भागीदारी के आरोप साबित होने पर उन्हें कम से कम दो साल और अधिकतम छह साल कारावास की सजा हो सकी है।

रूस में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों और स्वतंत्र मीडिया पर सरकारी कार्रवाई पिछले कुछ वक्त में तेज हुई है और इन कार्रवाई में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से और तेजी आई है। इसी क्रम में इन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

लंदन की सड़कों पर गुटखा थूकने के निशान, वायरल वीडियो देख भारतीय यूजर्स हुए शर्मिंदा

Greta Thunberg लंदन में गिरफ्तार: फिलिस्तीन का सपोर्ट करने पर ‘टेररिज्म एक्ट’ के तहत कार्रवाई

लंदन की थेम्स नदी में पैर धोने का वीडियो वायरल, लोगों ने भारतीयों के व्यवहार पर उठाए सवाल

लंदन में गांधी की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़, भारतीय उच्चायोग ने की कार्रवाई की मांग

क्या है आरोप

गैबोव और कार्लिन पर नवलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन द्वारा चलाए जा रहे एक यूट्यूब चैनल के लिए कार्यक्रम तैयार करने का आरोप है। इस चैनल को रूसी अधिकारियों ने गैरकानूनी घोषित कर दिया है। अदालत की प्रेस सेवा ने बताया कि गैबोव को मॉस्को में हिरासत में लिया गया।

गैबोव रॉयटर्स सहित कई संगठनों के लिए काम कर चुके हैं। इजराइल और रूस की दोहरी नागरिकता वाले कार्लिन को शुक्रवार रात रूस के उत्तरी मरमंस्क क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। कार्लिन (41) ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ सहित कई प्रतिष्ठानों के लिए काम किया है। (एजेंसी)

Two russian journalists arrested for working for navalny group

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2024 | 09:53 AM

Topics:  

  • London News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.