लंदन में गांधी की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़, भारतीय उच्चायोग ने की कार्रवाई की मांग
London news: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं, और मिशन ने इस संबंध में शिकायत..
- Written By: अमन उपाध्याय
लंदन में गांधी की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Mahatma Gandhi statue vandalism: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यह घटना गांधी जयंती से सिर्फ दो दिन पहले हुई है। लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में स्थापित बापू की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। प्रतिमा के आधार पर कुछ आपत्तिजनक संदेश भी लिखे गए हैं। भारतीय उच्चायोग ने इस मामले की जानकारी ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों को दी है। लंदन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद भारतीय उच्चायोग ने लंदन स्थित ब्रिटिश अधिकारियों से इस घटना की जांच कराने की मांग की है। यह घटना 2 अक्टूबर से कुछ दिन पहले सोमवार को हुई, जो अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से जुड़ी संवेदनशीलता को और बढ़ाती है। भारतीय उच्चायोग ने इसे शर्मनाक कर्रवाई बताते हुए कड़ी निंदा की और स्थानीय अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया गया है।
महात्मा गांधी की विरासत पर हमला
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उच्चायोग ने इसे केवल एक तोड़फोड़ नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के सिद्धांत और महात्मा गांधी की विरासत पर हमला बताया।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
बयान में यह भी कहा गया कि लंदन उच्चायोग ने स्थानीय अधिकारियों के साथ तुरंत कार्रवाई के लिए संपर्क किया है। हमारी टीम पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद है और प्रतिमा को उसकी मूल स्थिति में पुनर्स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।
यह भी पढ़ें:- गाजा प्लान पर ट्रंप को मिला पीएम मोदी का समर्थन, पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का तैयार होगा रास्ता
यूनाइटेड नेशंस ने गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया है। हर साल 2 अक्टूबर को लंदन स्थित इस स्मारक पर पुष्पांजलि दी जाती है और महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाए जाते हैं। इंडिया लीग की पहल से बनी इस कांस्य प्रतिमा का अनावरण 1968 में किया गया था। यह प्रतिमा महात्मा गांधी के उन दिनों को याद दिलाती है जब वे पास के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कानून के छात्र थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस और स्थानीय कैमडेन काउंसिल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
