Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लंदन की सड़कों पर गुटखा थूकने के निशान, वायरल वीडियो देख भारतीय यूजर्स हुए शर्मिंदा

London Gutka Viral Video : लंदन के वेम्बली इलाके में सड़कों पर दिखे ‘ब्राउन स्टेन्स’ का वीडियो वायरल हो गया है। पान-गुटखा थूकने से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया पर बहस और शर्मिंदगी दोनों की वजह बन गया।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Dec 26, 2025 | 01:30 PM

Brown Stains London : लंदन के वेम्बली इलाके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने साफ-सफाई और सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो को पत्रकार ब्रुक डेविस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह सड़कों, फुटपाथों और दीवारों पर पड़े भूरे रंग के दाग दिखाती नजर आ रही हैं।

डेविस का दावा है कि ये दाग पान और गुटखा थूकने की वजह से बने हैं। वीडियो में वह तंज भरे अंदाज में कहती हैं कि उन्होंने सिर्फ 30 मिनट में करीब 50 ऐसे दाग गिन लिए, और हैरानी की बात यह रही कि शूटिंग के दौरान भी नए दाग नजर आते रहे।

लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की

इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसने इलाके के लोगों की परेशानी को सामने ला दिया है। ब्रुक डेविस के मुताबिक, उन्होंने कई स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से बात की, जिन्होंने बताया कि बार-बार इन दागों की सफाई करानी पड़ती है। कुछ लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

हालांकि, पान बेचने वाले एक दुकानदार ने कहा कि सभी ग्राहक ऐसा नहीं करते और केवल कुछ लोग ही सार्वजनिक जगहों पर पान थूकते हैं। इसके बावजूद कई स्थानीय लोग चाहते हैं कि ब्रेंट इलाके में पान पर बैन लगाया जाए या फिर कड़े नियम बनाए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें : IIT बॉम्बे के टेकफेस्ट में डांस करता ह्यूमनॉइड रोबोट, FA9LA पर थिरकते देख दंग रह गए लोग

कई लोगों ने इसे भारत की छवि के लिए शर्मनाक बताया

इस वीडियो पर भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सबसे ज्यादा देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसे भारत की छवि के लिए शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा कि अब अपने देश का बचाव करना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ लोगों ने पान पर बैन का विरोध करते हुए कहा कि पान को नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले अगस्त में भी लंदन के हैरो इलाके से इसी तरह के दागों का वीडियो सामने आया था। यह मामला सिर्फ लंदन तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी पर एक बड़ी बहस को जन्म दे रहा है।

Close

London brown stains paan gutka video viral social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • London News
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

IIT बॉम्बे के टेकफेस्ट में डांस करता ह्यूमनॉइड रोबोट, FA9LA पर थिरकते देख दंग रह गए लोग

2

दिल्ली गैस चैंबर बन गई: दिल्ली की लड़की ने कहा बेंगलुरु को बनाओ भारत की राजधानी, वीडियो पर छिड़ी बहस

3

क्रिसमस पर राष्ट्रभक्ति का संगम! मुंबई के 300 साल पुराने चर्च में गूंजा ‘जन-गण-मन’, वीडियो वायरल

4

ईयरफोन लगाए युवक ने रेलवे ट्रैक किया क्रॉस, तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची जान; वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.