- Hindi News »
- World »
- Twitter Elon Musk Says Nothing To Worry About Mass Resignation Introduces Masterplan For Blue Tick Accounts Content Moderation
ट्विटर के लिए एलन मस्क का ‘मास्टर प्लान’ तैयार, ट्वीट कर दी जानकारी
- Written By: काजल चोपड़े

File Pic
मुंबई: टेस्ला (Tesla) के सीईओ (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twitter) को ख़रीदा है तब से उन्होंने कई बड़े ऐलान किए है। मस्क ने पहले कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाला। वहीं, अब कही कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है। ऐसे में अब कंपनी मुश्किल में फंस सकती है। कंपनी में चल रहे ऐसे कामकाज को लेकर अब ए मस्क की आलोचना भी हुई है, लेकिन एलन मस्क कंपनी को अपने तरीके से चलाने के अपने फैसले पर अडिग हैं।
इस बीच, मस्क ने शनिवार को ट्विटर (Twitter) पर कंटेंट मॉडरेशन पर अपनी राय दी है। ट्विटर की नई पॉलिसी में यूजर्स को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी तो होगी, लेकिन उन तक पहुंचने की आजादी नहीं होगी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद मस्क ने यह घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
शुक्रवार को ट्विटर (Twitter) के सैकड़ों कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। जिस हफ्ते मस्क ने ट्विटर पर कब्जा किया है, कंपनी के कर्मचारियों की संख्या आधी हो गई है। डेडलाइन से पहले ही सैकड़ों कर्मचारियों के कंपनी से इस्तीफा देने के बाद मस्क ने कहा कि उन्हें इस तरह की चीजों की चिंता नहीं है, क्योंकि उनकी कंपनी में अब भी बेहतरीन कर्मचारी काम कर रहे हैं।
New Twitter policy is freedom of speech, but not freedom of reach. Negative/hate tweets will be max deboosted & demonetized, so no ads or other revenue to Twitter. You won’t find the tweet unless you specifically seek it out, which is no different from rest of Internet. — Elon Musk (@elonmusk) November 18, 2022
मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर लिखा, “ट्विटर की नई पॉलिसी में फ्रीडम ऑफ स्पीच शामिल है लेकिन फ्रीडम ऑफ रीच नहीं। नफरत फैलाने वाले और नकारात्मक ट्वीट्स को जितना हो सके डिबूस्ट किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्विटर पर कोई विज्ञापन या मुद्रीकरण के अन्य साधन उपलब्ध नहीं होंगे। जब तक आप उस चीज़ के लिए विशिष्ट खोज नहीं करते, वह ट्वीट नहीं मिलेगा।”
ट्विटर नए खातों को 90 दिनों के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा खरीदने की अनुमति नहीं देगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इसका अर्थ है कि उपयोगकर्ता नए खातों को सत्यापित करने में सक्षम नहीं होंगे। यह फ्रॉड एकाउंट्स की संभावना को कम करने का एक प्रयास हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने प्लान में वेटिंग पीरियड का जिक्र नहीं था, लेकिन इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि 9 नवंबर, 2022 को या उसके बाद बनाए गए ट्विटर अकाउंट इस समय ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब नहीं कर पाएंगे।
Twitter elon musk says nothing to worry about mass resignation introduces masterplan for blue tick accounts content moderation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














