-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Elon Musk First Trillionaire Spacex Ipo Valuation Net Worth
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
- Written By: प्रिया जैस
Elon Musk Trillionaire: एलन मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के बहुत करीब हैं। उनकी कंपनी SpaceX के IPO ने बाज़ार में हलचल मचा दी है, जिससे इसकी वैल्यूएशन कई गुना बढ़ गई है।

एलन मस्क (IANS फाइल फोटो)
Elon Musk SpaceX IPO: एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब पहुंच चुके है। उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करते हुए इतिहास रच दिया है। यह IPO लॉन्च करते ही अब वे दुनिया के पहले खरबपति (ट्रिलियिनेयर) बनने से सिर्फ 29 अरब डॉलर दूर रह गए हैं। 1 ट्रिलियन डॉलर की यह रकम इतनी विशाल है कि यह ताइवान, स्वीडन, आयरलैंड और सिंगापुर जैसे कई विकसित देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से भी बड़ी होगी।
इस दौरान उनकी संपत्ति में 274 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। देखा जाए तो एक तरह से यह भारत के अडानी और अंबानी के जीवन भर की कमाई से भी ज्यादा है। स्पेसएक्स ने अपने IPO के दम पर 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो कि 2019 में सऊदी अरामको के 29.4 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर चुका है। आंकड़ों के अनुसार, स्पेसएक्स ने मार्केट में 55.56 करोड़ शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव से निकाले हैं।
अगर इस शेयर के ज्यादातर बिक जाते हैं, तो IPO 86 अरब डॉलर तक पहुंचने की ताकत रखता है। अगर अंडरराइटर्स अगले 30 दिनों के अंदर अतिरिक्त शेयर बेचने के अपने ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो यह वैल्यू और बढ़ सकती है। मस्क ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में आईपीओ की घोषणा की, बाजार बंद होने से पहले यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स फाइल किए।
सम्बंधित ख़बरें
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
x-Twitter आउटेज के पीछे क्या हो सकते हैं कारण? जानिए 10 तस्वीरों की मदद से संभावित वजहें
स्पेसएक्स का वैल्यूएशन कितना है?
आपको बताते चलें, कि इस IPO की कीमत के आधार पर स्पेसएक्स का मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। यदि इसमें स्टॉक ऑप्शन्स और बाकी हिस्सेदारी को मिलाकर देखा जाए तो इसका कुल वैल्यूएशन लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर होता है। अपने ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ स्पेसएक्स दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनियों में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। अब यह कंपनी एलन मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला से भी बहुत बड़ी हो गई है।
यह भी पढ़ें – SIP Investment: 30 साल के आंकड़ों से खुलासा, जानें किस तारीख को एसआईपी करने से मिलेगा भारी रिटर्न
एलन मस्क की संपत्ति कितनी है?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, आईपीओ आने के बाद एलन मस्क का नेटवर्थ 274 अरब डॉलर है। उनकी कुल संपत्ति अब बढ़कर 971 अरब डॉलर हो गई है और अब वे पहले खरबपति बनने के बेहद नजदीक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आईपीओ को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिटेल निवेशकों ने 100 अरब डॉलर से भी अधिक के ऑर्डर दिए है। हालांकि 30% शेयर को आम निवेशकों के लिए रिजर्व कर रखा गया है। कहा जा रहा है कि एलन मस्क की पॉपुलेरिटी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
Elon musk first trillionaire spacex ipo valuation net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 42 साल पुराने हत्या मामले में 82 वर्षीय दोषी की अपील खारिज, जेल भेजने का आदेश
Jul 28, 2026 | 08:07 PMप्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Jul 28, 2026 | 07:59 PMEXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
Jul 28, 2026 | 07:56 PMUP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
Jul 28, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














