नेतन्याहू से मिलते ही ईरान पर भड़के ट्रंप, परमाणु क्षमता विकसित करने पर धमकी, बोले- ऐसा किया तो…
Trump-Netanyahu Meeting: ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने परमाणु या मिसाइल कार्यक्रम दोबारा शुरू किया तो तुरंत सैन्य कार्रवाई होगी, और नेतन्याहू ने ट्रंप को इज़रायल का सबसे मजबूत सहयोगी बताया।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump warned Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की कोशिश करता है, तो अमेरिका उस पर फिर से सैन्य हमला करेगा। यह चेतावनी उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो क्लब में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान दी। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका ईरान की गतिविधियों पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इजरायल के किसी संभावित हमले का समर्थन करेगा, तो ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो अमेरिका तुरंत कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि मिसाइल बनाना परमाणु हथियारों की ओर एक कदम हो सकता है और इसे रोका जाना जरूरी है।
ईरान को कर लेना चाहिए था समझौता
ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को पहले ही समझौता कर लेना चाहिए था। उनके अनुसार, पिछले बड़े हमले से पहले भी ईरान के पास बातचीत का मौका था। उन्होंने दावा किया कि अगर ईरान फिर से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका उसे रोक देगा और कड़ा जवाब देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान का व्यवहार गलत पाया गया, तो उसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे, शायद पिछली बार से भी ज्यादा। उन्होंने कहा कि ईरान जानता है कि उसे क्या भुगतना पड़ सकता है।
तीन परमाणु ठिकानों पर किया था हमला
अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। ट्रंप ने इसे बड़ी सैन्य सफलता बताया और कहा कि इससे ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म हो गया। हालांकि, जब उनसे ईरानी सरकार को हटाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर बात नहीं करना चाहते।
ट्रंप ने ईरान की अंदरूनी हालत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वहां बहुत ज्यादा महंगाई है, अर्थव्यवस्था खराब है और लोग खुश नहीं हैं। उनके मुताबिक, जब भी लोग विरोध करते हैं, सरकार हिंसा का सहारा लेती है, जिससे देश में असंतोष बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मिटाना चाह रहा हिंदू और बौद्ध धरोहर, 5 हजार साल पुरानी विरासत की जगह कर रहा तोड़फोड़
नेतन्याहू ने की ट्रंप की तारीफ
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में ट्रंप जैसा दोस्त इजरायल को पहले कभी नहीं मिला। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रंप का नेतृत्व साफ सोच और इजरायल के लिए मजबूत समर्थन असाधारण है।
