Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाढ़ पीड़ितों से मिलने टेक्सास पहुंचे ट्रंप, बोले- इससे पहले ऐसा विनाश नहीं देखा

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ टेक्सास पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों व अधिकारियों से मुलाकात की।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:00 AM

पत्नी संग बाढ़ पीड़ितों से मिलने टेक्सास पहुंचे ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है, जहां अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच हालात का आकलन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ टेक्सास पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया है। यहां जो तबाही हुई है, उस पर यकीन कर पाना बेहद कठिन है। 10 साल पुराने पेड़ उखड़ चुके हैं, हालात बेहद भयावह हैं। मैंने इससे पहले ऐसा विनाश कभी नहीं देखा।

पूरे प्रदेश में भारी तबाही

टेक्सास में 4 जुलाई को आई विनाशकारी बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तबाही मचा दी थी। इस आपदा में अब तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा असर केर काउंटी में देखा गया है। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि हम शुरुआत से ही वहां मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘हसीना का प्रत्यर्पण रिश्तों में नहीं बनेगा बाधा’, चुनाव के बाद BNP नेता का बड़ा बयान; जानें क्या है प्लान

भारत के साथ कैसे होंगे रिश्ते! चुनाव जीतने के बाद तारिक रहमान ने दिया बयान, क्या शेख ‘हसीना’ पर फंसेगा पेंच?

‘मेंढक का जहर’ देकर…’, पुतिन के सबसे बड़े विरोधी की मौत पर 5 देशों का बड़ा दावा, रूस की बढ़ेंगी मुश्किलें

ईरान से लेकर यूक्रेन तक… म्यूनिख में चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका और EU को घेरा, ट्रंप को दी बड़ी नसीहत

यह भी पढे़ें:-  म्यांमार में बौद्ध मठ पर भीषण हवाई हमला, 23 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

घरों की छतों पर लोग ले रहे शरण

चार जुलाई को टेक्सास में आए एक भीषण तूफान के चलते ग्वाडालूप नदी महज 45 मिनट में 26 फीट तक उफान पर आ गई। अचानक आई इस बाढ़ ने नदी किनारे बसे लोगों को गंभीर संकट में डाल दिया। जान बचाने के लिए कई लोग अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। इस दौरान कई लोगों ने बाढ़ की भयावह स्थिति के वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं।

न्यू मेक्सिको में बाढ़ से हाहाकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू मेक्सिको में भी हाल ही में मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश के चलते रुइदोसो नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। बाढ़ की वजह से 200 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने आशंका जताई है कि जैसे-जैसे सर्वे का कार्य आगे बढ़ेगा, क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या और बढ़ सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। बताया गया है कि मंगलवार को आई इस बाढ़ में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

Trump visits texas flood victims with wife

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 10:40 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.