- Hindi News »
- World »
- Trump To Sell F 35 Jets To Saudi Arabia Israel India Concerned
सऊदी अरब को F-35 जेट देंगे ट्रंप, इस खबर से इजरायल और भारत की बढ़ी टेंशन
Israel India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी दे दी, जिससे इजरायल और भारत दोनों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
- Written By: प्रिया सिंह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (सोर्स - सोशल मीडिया)
Trump to Sell F-35 Jets to Saudi Arabia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान ने पूरे मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में नई हलचल पैदा कर दी है। सऊदी अरब को F-35 जैसे अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट मिलने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। इस फैसले से सबसे ज्यादा चिंता इजरायल और भारत को हो रही है, क्योंकि इससे क्षेत्रीय शक्ति संतुलन बदल सकता है। रक्षा विशेषज्ञ इसे आने वाले समय में नई हथियार दौड़ की शुरुआत भी मान रहे हैं।
सऊदी को F-35 बेचेंगे ट्रंप, इजरायल और भारत क्यों हुए चिंतित?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी देने का ऐलान किया। यह घोषणा उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की व्हाइट हाउस यात्रा से एक दिन पहले की। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “हम ऐसा करेंगे, हम F-35 बेचेंगे।” यह बयान तब आया है जब पेंटागन के खुफिया अधिकारियों और कई क्षेत्रीय सहयोगियों ने इस डील पर गंभीर जोखिमों की चेतावनी दी थी।
इजरायल का सीधा विरोध, QME को खतरा
17 नवंबर को इजरायली रक्षा बल (IDF) ने अपने नेतृत्व को एक औपचारिक दस्तावेज सौंपा जिसमें F-35 बिक्री पर कड़ा विरोध जताया गया। इजरायल का कहना है कि सऊदी को ये विमान मिलने से उसकी गुणात्मक सैन्य बढ़त (Qualitative Military Edge-QME) कमजोर हो जाएगी। IDF ने चेताया कि, इजरायल का हवाई वर्चस्व F-35 जैसे 5th-Gen स्टेल्थ जेट्स पर निर्भर है, लंबे दूरी वाले गुप्त अभियानों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा, उत्पादन दबाव बढ़ने से इजरायल को मिलने वाले नए F-35 स्क्वाड्रन में देरी हो सकती है, अमेरिकी कानून इजरायल की सैन्य बढ़त को सुरक्षित करने की गारंटी देता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने यह साफ नहीं किया कि इजरायल को इसके बदले कोई अतिरिक्त क्षमता दी जाएगी या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
नाटो में चलती है अमेरिका की दादागिरी…BRICS का नाम लेकर भड़के रूसी विदेश मंत्री! EU पर भी लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली ब्लास्ट में था जैश का हाथ…UN रिपोर्ट ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल, नाम आते ही भड़क उड़े शहबाज-मुनीर
अब रोबोट करेंगे असली मुकाबला, चीन ने शुरू की दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड फाइट लीग, करोड़ों का इनाम
रूस में WhatsApp पर संकट, क्या अब आम लोगों को बदलना पड़ेगा अपना चैटिंग ऐप? जानिए पूरा मामला
DIA की चेतावनी, चीन तक पहुंच सकती है F-35 टेक्नोलॉजी
रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की एक गोपनीय रिपोर्ट ने बड़ा खतरा बताया है यदि सौदा पूरा हुआ, तो चीन को F-35 तकनीक मिल सकती है। इसके पीछे कारण है-
- सऊदी और चीन के बीच मजबूत रक्षा और व्यापारिक संबंध
- दोनों देशों के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
- चीन सऊदी का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार
- विशेषज्ञों के अनुसार, तकनीकी लीक का खतरा बहुत अधिक है।
भारत भी हुआ सतर्क, पाकिस्तान के जरिए खतरा
भारत ने भी इस डील पर चिंता जताई है। कारण है- सऊदी अरब और पाकिस्तान का हालिया रक्षा समझौता, जिसमें कहा गया है कि एक देश पर हमला, दूसरे पर हमला माना जाएगा। भारत के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि, सऊदी के रास्ते पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी तकनीक मिल सकती है, F-35 से सऊदी की हवाई ताकत कई गुना बढ़ जाएगी, भारत सहित पड़ोसी देशों को अपनी मिसाइल और वायु रक्षा रणनीति फिर से बनानी पड़ेगी, इससे क्षेत्र में हथियारों की नई दौड़ शुरू हो सकती है।
सऊदी का बड़ा ऑर्डर- 48 F-35 खरीदने का प्लान
सऊदी अरब ने लॉकहीड मार्टिन से 48 F-35 खरीदने का औपचारिक अनुरोध किया है। यदि सौदा मंजूर होता है, तो सऊदी पहली अरब वायुसेना बन जाएगी जिसके पास 5th-Gen स्टेल्थ फाइटर जेट होंगे। फिलहाल मध्य पूर्व में सिर्फ इजरायल ही F-35 संचालित करता है।
यह भी पढ़ें: ‘परमाणु हथियार खत्म करो…’, मिडिल ईस्ट को लेकर चीन का मास्टरप्लान, UN में रखे 3 गेम-चेंजर प्रस्ताव
एक F-35 की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर मानी जाती है। इजरायल लगातार वाशिंगटन और रियाद के बीच ऐसे किसी भी समझौते का विरोध करता रहा है, क्योंकि अमेरिकी कानून में उसकी सैन्य बढ़त को सुरक्षित रखने का प्रावधान है।
Trump to sell f 35 jets to saudi arabia israel india concerned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रैपिडो चलाने के कारण नहीं हो रही शादी, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार; युवक ने वीडियो में बताया दर्द
Feb 12, 2026 | 01:07 PMNagpur News: नागपुर जिला परिषद के खजाने में आए 34 करोड़, पर 152 करोड़ का बकाया अब भी बरकरार!
Feb 12, 2026 | 12:59 PMशेख हसीना के गढ़ में बम ब्लास्ट, तारिक रहमान और जमात चीफ ने किया मतदान, वोट डालकर यूनुस ने दिया बड़ा बयान
Feb 12, 2026 | 12:59 PMकम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
Feb 12, 2026 | 12:58 PMमुंबई में नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 12:56 PMMumbai: विकास या विनाश? मेट्रो के काम ने छीना बच्चों का फुटपाथ, गांधीनगर जंक्शन बना ‘डेथ ट्रैप’
Feb 12, 2026 | 12:53 PMनासिक के लिए 1333 करोड़ की मांग, कुंभ तैयारी के बीच बजट कटौती पर भुजबल नाराज
Feb 12, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














