- Hindi News »
- World »
- Xi Jinping Meets Taiwan Opposition Leader Cheng Li Wun Beijing Peace Mission
ताइवान में कुछ बड़ा करने वाले है चीन! जिनपिंग ने की विपक्षी नेता से सीक्रेट मीटिंग, बोले- आजादी चाहने वालों को
China News: बीजिंग में शी जिनपिंग और ताइवान की विपक्षी नेता चेंग ली-वुन के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई। जिनपिंग ने 'एक परिवार' का राग अलापते हुए ताइवान के साथ एकजुटता पर जोर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू

ताइवान की विपक्षी नेता से मिले शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Xi Jinping Meet Taiwan’s Opposition Leader: चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) ने बीजिंग में ताइवान की विपक्षी पार्टी कुओमिन्तांग (KMT) की नेता चेंग ली-वुन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ताइवान को लेकर चीन के पुराने रुख को दोहराते हुए ‘एकजुटता’ और ‘एक परिवार’ की बात पर जोर दिया।
चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह बैठक बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई। बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन और ताइवान के लोग एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि ताइवान स्ट्रेट के दोनों ओर रहने वाले लोग चीनी हैं और संबंधों का भविष्य भी उन्हीं के हाथ में है।
चीन के दौरे पर चेंग ली-वुन
ताइवान की प्रमुख विपक्षी पार्टी कुओमिन्तांग की अध्यक्ष चेंग ली-वुन इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को ‘शांति मिशन’ बताया है, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को कम करना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ा रहा है। शी जिनपिंग (XI Jinping) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं हैं, ऐसे में शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने संवाद के जरिए संबंध सुधारने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
जिनपिंग ने अलापा ‘एक चीन नीति’ का राग
ताइवान मीडिया के अनुसार, जिनपिंग ने फिर दोहराया कि ताइवान स्ट्रेट के दोनों ओर के लोग एक ही परिवार का हिस्सा हैं। इसे चीन की ‘एक चीन नीति’ को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
इस बीच, अमेरिका ने ताइवान के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध न होने के बावजूद अपना समर्थन जारी रखा है। अमेरिका को ताइवान का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समर्थक और हथियार आपूर्तिकर्ता माना जाता है। चीन लगातार अमेरिका से ताइवान को हथियार देना बंद करने की मांग करता रहा है।
यह भी पढ़ें- पत्नी के चक्कर में गई मंत्री जी की कुर्सी, 15 दिन पहले ही ली थी शपथ, Nepal में PM बालेन के फैसले से मचा हड़कंप
चीन-ताइवान में बढ़ सकता है तनाव
ताइवान की मौजूदा सरकार चीन के रुख का विरोध करती है। साल 2023 में भी दोनों के बीच लंबे समय तक तनाव बना रहा। हाल के समय में चीन ने ताइवान स्ट्रेट के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Xi jinping meets taiwan opposition leader cheng li wun beijing peace mission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














