-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Resorted To Foul Language Amidst Trade War Watch Video
‘टैरिफ के लिए मेरी #$%^& चाट रहे’, ट्रेड वार के बीच बदजुबानी पर उतरे ट्रंप, देखें VIDEO
- Written By: अमन उपाध्याय
Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनियाभर के नेता अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका जल्द ही दवाओं पर भारी शुल्क लगाने की योजना बना रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी टैरिफ ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दुनियाभर के नेता अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए उत्सुक हैं और शुल्क को लेकर समझौता करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार हैं। नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेस कमेटी में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “कई देश हमसे संपर्क कर रहे हैं और वे मेरे सामने झुक रहे हैं।” ट्रंप द्वारा घोषित कई नए टैरिफ बुधवार, 9 अप्रैल 2025 की सुबह से लागू हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई देश अमेरिका से समझौता करने के लिए बेकरार हैं। उनके मुताबिक, ये देश विनम्रता से कह रहे हैं कि कृपया सर, हमसे समझौता कर लीजिए, हम इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे साथ डील करने के लिए #@$।
‘Kissing my ass’: #Trump taunts nations chasing #US #trade deals, says ‘they’re dying to make a deal’ #tarriffwar #India #TradeWar VIDEO Source- Economic Times pic.twitter.com/PkUGmDHIO9 — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 9, 2025
जल्द ही दवाओं पर लगेगा भारी टैक्स
उन्होंने दवाओं के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना का भी ज़िक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही दवाओं पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा करेगा। ट्रंप का मानना है कि जब दूसरे देशों को इस बारे में पता चलेगा, तो वे चीन से दूरी बना लेंगे, क्योंकि उनके ज़्यादातर उत्पाद अमेरिका में बेचे जाते हैं।
कुछ नेताओं को भी आड़े हाथों लिया
ट्रंप का इशारा उन देशों की तरफ था जो अमेरिका द्वारा लगाए गए बढ़ते टैरिफ से परेशान हैं और अब समझौते की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं को भी आड़े हाथों लिया, जो चाहते हैं कि टैरिफ से जुड़ी नीतियों पर फैसला अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस ले। ट्रंप ने कहा कि कुछ रिपब्लिकन नेताओं की सोच है कि अगर यह फैसला कांग्रेस के हाथ में होता, तो अमेरिका चीन पर 140 फीसदी टैरिफ नहीं लगाता, और न ही चीन अमेरिका पर उस तरह के टैरिफ लगाता जैसा उसने किया।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बातचीत से अमेरिका को नुकसान
ट्रंप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों और बातचीत से अमेरिका को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वार्ता का सबसे ज्यादा फायदा चीन को मिलेगा। ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ के मामले में वे जिस तरह से सख्ती से डील कर रहे हैं, वैसा कांग्रेस नहीं कर सकती। मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगा दिया, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 84 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।
Trump resorted to foul language amidst trade war watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














