आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री की छुट्टी, ट्रंप प्रशासन ने अचानक दिखाया बाहर का रास्ता, US सेना में हड़कंप
US-Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसेना सचिव जॉन फेलन को अचानक पद से हटा दिया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में हो रहे इन बड़े बदलावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन ने इस्तीफा दिया (फाइल फोटो सौ- सोशल मीडिया)
US Navy Secretary John Phelan Resign: अमेरिका इस समय मिडिल ईस्ट में लंबे सैन्य तनाव में उलझा हुआ है, और इसी बीच वहां की सत्ता और सेना के भीतर हो रहे लगातार बदलाव कई सवाल खड़े कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है, लेकिन हालिया घटनाएं इस दावे के उल्ट एक अलग तस्वीर पेश कर रही हैं।
दरअसल, ट्रंप प्रशासन के भीतर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया गया है। अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने 22 अप्रैल को घोषणा करते हुए कहा कि फेलन ‘तुरंत प्रभाव से’ अपना पद छोड़ रहे हैं। हालांकि, इस फैसले के पीछे की कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।
पहले आर्मी चीफ को किया गया था बाहर
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी महीने अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी रैंडी जॉर्ज और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी पद से हटाया जा चुका है। लगातार हो रहे ये बदलाव ऐसे समय पर सामने आ रहे हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और स्थिति अब भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं मानी जा रही।
सम्बंधित ख़बरें
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि जॉन फेलन अब सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी जगह अस्थायी तौर पर हंग काओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब तक कई अधिकारियों को हटाया गया
ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से सैन्य नेतृत्व में बड़े पैमाने पर बदलाव देखे गए हैं। इनमें जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष चार्ल्स क्यू. ब्राउन को फरवरी 2025 में हटाया जाना भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी जैसे नौसेना और कोस्ट गार्ड के प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी और वायुसेना के शीर्ष पदों पर बैठे लोग भी बदले गए हैं।
यह भी पढ़ें- Iran Conflict पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: राष्ट्रपति Trump ही तय करेंगे युद्धविराम की अगली समयसीमा
मनपसंद ने सैन्य नेतृत्व चुन रहे ट्रंप
इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पसंद के अनुसार नेतृत्व चुन रहे हैं। हालांकि, डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि इससे पारंपरिक रूप से निष्पक्ष मानी जाने वाली अमेरिकी सेना के राजनीतिक प्रभाव में आने का खतरा बढ़ सकता है।
Frequently Asked Questions
-
Que: अमेरिकी नौसेना सचिव को क्यों हटाया गया?
Ans: अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने जॉन फेलन को अचानक हटाने की घोषणा की, लेकिन इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
-
Que: युद्धविराम को लेकर ट्रंप के दावों में कितनी सच्चाई है?
Ans: डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बावजूद, ईरान के साथ लंबे समय से खुले युद्ध की स्वतंत्र पुष्टि विश्वसनीय स्रोतों से स्पष्ट रूप से नहीं हुई है।
-
Que: सैन्य अधिकारियों में बदलाव पर क्या प्रतिक्रिया है?
Ans: पीट हेगसेथ इसे नेतृत्व का अधिकार बताते हैं, जबकि विपक्ष को चिंता है कि इससे अमेरिकी सेना की निष्पक्षता और पेशेवर संतुलन प्रभावित हो सकता है।
