ट्रंप-पुतिन की गुप्त डील! जेलेंस्की को भनक तक नहीं… क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग?
Russia Ukraine War: अमेरिकी मीडिया Axios की रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। दावा है कि ट्रंप प्रशासन रूस के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की एक सीक्रेट 28-पॉइंट योजना पर...
- Written By: अमन उपाध्याय
ट्रंप-पुतिन की गुप्त डील, (डिजाइन फोटो)
Trump Putin Plan for Ukraine: अमेरिकी मीडिया Axios की रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। दावा है कि ट्रंप प्रशासन रूस के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की एक सीक्रेट 28-पॉइंट योजना पर काम कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही दावा किया था कि वे छह महीने के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवा देंगे। हालांकि अब तक कई प्रयास विफल रहे, लेकिन अब अमेरिकी मीडिया Axios के हवाले से आई नई रिपोर्ट ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन और रूस के बीच एक नई 28 सूत्रीय योजना पर चुपचाप बातचीत जारी है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजना है।
पहल को लेकर सकारात्मक उम्मीदें
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पहल की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को है या उनसे इसे छिपाया गया है? रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने इस पहल को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जताई हैं। हालांकि, यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया अभी भी स्पष्ट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
चार हिस्सों में बंटी ‘शांतिवार्ता योजना’
बताया जा रहा है कि यह 28 सूत्रीय प्रस्ताव चार मुख्य हिस्सों में बांटा गया है-
- यूक्रेन में शांति बहाली
- सुरक्षा गारंटी
- यूरोपीय सुरक्षा व्यवस्था
- भविष्य में अमेरिका-रूस संबंधों की दिशा
हालांकि पूर्वी यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण जो सबसे विवादित मुद्दा है। उस पर अभी भी स्पष्ट रणनीति नहीं बन पाई है।
पर्दे के पीछे की कूटनीतिक हलचल
इस पूरी गोपनीय प्रक्रिया का नेतृत्व ट्रंप के करीबी कारोबारी स्टीव विटकॉफ कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विटकॉफ ने रूस के प्रमुख दूत किरिल दिमित्रीएव के साथ कई दौर की बातचीत की है। दिमित्रीएव ने पुष्टि की कि 24 से 26 अक्टूबर के बीच मियामी में उनकी विस्तृत बैठकों में अमेरिकी टीम ने पहली बार रूस की बात पूरी गंभीरता से सुनी।
विटकॉफ की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की योजना थी, लेकिन वह फिलहाल टल गई है। हालांकि मियामी में उनकी जेलेंस्की के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रुस्तम उमेरोव से मुलाकात हुई, जिसमें प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। एक यूक्रेनी अधिकारी ने भी स्वीकार किया “हमें पता है कि अमेरिका कुछ बड़ा तैयार कर रहा है।”
ट्रंप-पुतिन की अलास्का वार्ता
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह योजना ट्रंप और पुतिन की हालिया अलास्का बैठक में हुई सहमति के आधार पर आगे बढ़ रही है। इसका लक्ष्य सिर्फ युद्ध रोकना नहीं, बल्कि अमेरिका-रूस संबंधों को भी नए सिरे से परिभाषित करना है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! लिंक्डइन में चल रहा है हसीनाओं का काला खेल, डीपी देखकर ही लुट गए लोग, खुलासे से हड़कंप
अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि प्रस्ताव की जानकारी यूरोपीय देशों और यूक्रेन दोनों को दी जा रही है। परंतु यह बात कितनी गहराई तक पहुंची है। यह स्पष्ट नहीं है। दुनिया की निगाहें अब ट्रंप-पुतिन की अगली बैठक पर टिक गई हैं, जिसमें इस योजना को लिखित रूप देने की कोशिश की जा रही है।
