Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम

NATO Summit Ankara Donald Trump: अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि सीजफायर खत्म हो चुका है और अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 08, 2026 | 08:24 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Donald Trump Says US Will Attack Iran Again: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि अमेरिका आज रात ईरान पर एक और बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने यह बयान तुर्किये की राजधानी अंकारा में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दिया। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है।

ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों देशों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अमेरिका ने पिछली रात भी ईरान पर जोरदार हमला किया था और जरूरत पड़ी तो आज रात भी ऐसा किया जाएगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हमलों का दिया हवाला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की जा रही है। उनका आरोप है कि ईरान ने ड्रोन और एक मिसाइल की मदद से जहाजों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ईरान का व्यवहार ठीक नहीं है और वह लगातार हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

President Donald Trump says the US will “probably” launch further strikes on Iran, raising the prospect of a return to all-out war https://t.co/onYUfYA3zk pic.twitter.com/i96ioAR9gC — Bloomberg (@business) July 8, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद

ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम

Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा

PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

इससे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला किया था। इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, कोस्टल रडार सेंटर औरकमांड और कंट्रोल सेंटर्स को निशाना बनाया गया। इसके अलावा इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े करीब 60 जहाजों पर भी कार्रवाई की गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह पहले से ही चेतावनी दे रहे हैं कि अमेरिका आज रात फिर बड़ा हमला कर सकता है। उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखने की तैयारी में है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए विदेश में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के निर्माण की अनुमति देगा। उनका कहना है कि इससे यूक्रेन को रूस के हमलों का सामना करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-  सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद

नागरिक ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप के इन बयानों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

Donald trump warns of another us military attack on iran at nato summit in ankara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 07:59 PM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Donald Trump
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.