-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Faces Action For Missile Strike On Boat Not Heading To America
ट्रंप के खिलाफ होगी कार्रवाई! अमेरिका नहीं आ रही थी फिर दाग दी मिसाइल, 11 लोगों की मौत
- Written By: अक्षय साहू
America News: रिपोर्ट से पता चला कि जिस नाव को अमेरिकी सेना ने ड्रग्स लेकर अमेरिका आते हुए बताया था, वह वास्तव में अमेरिका नहीं जा रही थी बल्कि सूरीनाम की ओर बढ़ रहे एक बड़े जहाज़ की तरफ जा रही थी।

डोनाल्ड ट्रंप, पीट हेगसेथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
US War on Drugs: वेनेज़ुएला से अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। यह विवाद 2 सितंबर को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी बलों ने समुद्र में एक नाव पर हमला किया था। अमेरिकी प्रशासन का दावा था कि यह नाव ड्रग्स से भरी हुई थी और सीधे अमेरिका की ओर बढ़ रही थी।
इस आधार पर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर इस स्ट्राइक का वीडियो साझा किया और इसे “नर्को-टेररिस्टों” के खिलाफ बड़ी सफलता बताया था। लेकिन अब सामने आई एक नई रिपोर्ट ने इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी मीडिया द्वारा दावा किया जा रहा है कि जिस जहाज पर हमला किया गया वो असल में अमेरिका की ओर आ ही नहीं रहा था।
अमेरिका नहीं आ रही थी नाव
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अभियान के प्रभारी एडमिरल ने सीनेट के सदस्यों को बताया कि जिस नाव पर हमला किया गया, वह वास्तव में अमेरिका की ओर नहीं, बल्कि एक बड़े जहाज की तरफ बढ़ रही थी। वह बड़ा जहाज दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के रास्ते जा रहा था। अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई में उस नाव पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हालांकि यह संभव है कि सूरीनाम पहुंचने के बाद ड्रग्स को अमेरिका भेजा जा सकता था, लेकिन सामान्यतः सूरीनाम से निकलने वाला ड्रग्स का नेटवर्क यूरोप की ओर जाता है, न कि अमेरिका की तरफ। यह खुलासा ट्रंप के उस दावे को कमजोर करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि मारे गए लोग अमेरिका के लिए सीधा खतरा थे और अमेरिकियों को मारने वाला जहर देश में लाने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, मिलिट्री प्लेन से जापानी विमान को किया ‘रडार लॉक’, एशिया में बढ़ा तनाव
रक्षा सचिव पर भी लटकी तलवार
इस मामले के उजागर होने के बाद अब रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रिपोर्टों के अनुसार, नाव पर हमला करने का आदेश हेगसेथ ने ही दिया था। एडमिरल ने सांसदों को बताया कि मिशन का लक्ष्य सभी 11 लोगों को मार गिराना और नाव को पूरी तरह नष्ट कर देना था। इस वजह से हेगसेथ पर पूरी वीडियो फुटेज जारी करने का दबाव बढ़ गया है।
Trump faces action for missile strike on boat not heading to america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














