क्या 20 दिन बाद शुरू होगा World War 3! ट्रंप की 'डोनरो डॉक्ट्रिन' और ग्रीनलैंड पर कब्जे का क्या है पूरा सच?

US Greenland Issue: वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद डोनाल्ड ट्रंप की 'डोनरो डॉक्ट्रिन' ने दुनिया में खलबली मचा दी है। ग्रीनलैंड पर कब्जे और 20 दिन की समयसीमा को लेकर वर्ल्ड वार की चर्चाएं अब तेज हैं।
Will World War III begin in 20 days? What about Trump's 'Donoro Doctrine' and his claim to annex Greenland?
ट्रंप का ग्रीनलैंड प्लान, कॉन्सेप्ट फोटो
Published on
Updated on

Why Greenland Is Important To US: वेनेजुएला में तख्तापलट के बाद डोनाल्ड ट्रंप की 'डोनरो डॉक्ट्रिन' ने दुनिया में खलबली मचा दी है। ग्रीनलैंड पर कब्जे और 20 दिन की समयसीमा को लेकर वर्ल्ड वार की चर्चाएं अब तेज हैं।

दुनिया के नक्शे पर एक बार फिर जंग के बादल मंडरा रहे हैं। वेनेजुएला में निकोलास मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 'डोनरो डॉक्ट्रिन' (Donroe Doctrine) पेश की है जो अमेरिकी प्रभुत्व को नए सिरे से परिभाषित करती है। ग्रीनलैंड को लेकर दिए उनके एक हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर तीसरे विश्व युद्ध की अफवाहों को हवा दे दी है।

कैसे शुरू हुआ ये पूरा मामला?

3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला में निकोलास मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने इसे पुरानी 'मोनरो डॉक्ट्रिन' का आधुनिक संस्करण बताते हुए 'डोनरो डॉक्ट्रिन' का नाम दिया है। इस नीति का सीधा संदेश है कि पश्चिमी गोलार्ध (अमरीका महाद्वीप) पर केवल अमेरिका का दबदबा रहेगा और किसी भी बाहरी ताकत का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम वेनेजुएला के इंचार्ज हैं और वहां के तेल संसाधनों (लगभग 3 से 5 करोड़ बैरल) पर सीधा नियंत्रण रखने का एलान किया है।

अब अगला नंबर किसका?

अब पूरी दुनिया बस ये ही सोच रही है कि वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप कि निगाह किस देश पर है। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो को खुलेआम धमकी दी है और मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन के संकेत दिए हैं। ट्रंप का मानना है कि क्यूबा अब गिरने के लिए तैयार है क्योंकि वेनेजुएला से मिलने वाले तेल के बिना उसकी अर्थव्यवस्था धराशायी हो रही है। वाशिंगटन के गलियारों में अब इन देशों पर मिलिटरी या इकोनॉमिक दबाव की तैयारी जोरों पर है।

ग्रीनलैंड पर क्या है '20 दिन' वाली थ्योरी?

सबसे अधिक तनाव ग्रीनलैंड को लेकर है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा है कि 20 दिन बाद ग्रीनलैंड पर बात करते हैं। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्रीनलैंड के जरिए अमेरिका आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन को चुनौती देना चाहता है। हालांकि, यूरोपीय नेताओं ने इसे 'गनबोट डिप्लोमेसी' करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है। आर्कटिक में संसाधनों की यह लड़ाई एक नई कोल्ड वॉर की शुरुआत मानी जा रही है।

क्या 20 दिन में शुरू होगा वर्ल्ड वॉर?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 20 दिन में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा, लेकिन स्रोतों के अनुसार, किसी भी आधिकारिक एजेंसी या सरकार ने ऐसी घोषणा नहीं की है। यह अफवाह ट्रंप के '20 दिन बाद ग्रीनलैंड पर बात करेंगे' वाले बयान को गलत संदर्भ में पेश करने से फैली है। इसके साथ ही नॉस्ट्राडेमस की भविष्यवाणियों और गेमिंग वर्ल्ड के काउंटडाउन ने इस डर को और बढ़ा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com