- Hindi News »
- World »
- Trump Challenges Iran Us Base Shaken By Explosion In Iraq Washington On High Alert
ट्रंप ने ईरान को किया चैलेंज, उसी पल इराक में धमाके से दहल गया अमेरिकी बेस, वांशिगटन में मचा हड़कंप
इराक स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला हुआ है। हालांकि किसी ने भी इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ईरान या उससे जुड़े गुटों पर इसका संदेह जताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध का खतरा..
- Written By: अमन उपाध्याय

इराक में धमाके से दहल गया अमेरिकी बेस, (डिजाइन फोटो)
बगदाद: मिडिल ईस्ट में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था, और अब स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इजरायल और ईरान के बीच चल रही खींचतान के बीच इराक में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन हमला हुआ है, जिसने पूरे क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। इराक के अल-असद एयरबेस पर तीन ड्रोन से हमला किया गया, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सेना ने सभी ड्रोन को हमला करने से पहले ही मार गिराया। इस घटना ने पहले से ही गर्म माहौल को और अधिक गंभीर बना दिया है।
इस हमले से पहले ही ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर उसके क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों पर कोई हमला हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ड्रोन हमला सीधे ईरान की ओर से हुआ है या फिर इराक में सक्रिय किसी शिया मिलिशिया समूह ने इसे अंजाम दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही दी है चेतावनी
इराक में यह पहली बार नहीं है जब शिया मिलिशिया समूहों ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया हो। लेकिन, मौजूदा समय में जब इजरायल-ईरान के बीच तनाव चरम पर है, ऐसे में यह हमला इस संघर्ष को और अधिक बढ़ा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत के रिएक्शन ने सबको चौंकाया, आखिर भारत ने इजरायली हमलों पर क्या कहा?
इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला…तो पीएम मोदी पर बरस पड़े ओवैसी, पूछ लिया ‘बवंडर’ मचाने वाला सवाल
एक के बाद एक धमाके…इजरायली आर्मी ने जारी किए ईरान की बर्बादी के तीन VIDEO, मिडिल-ईस्ट में मचा हड़कंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखकर स्पष्ट किया कि अमेरिका का ईरान पर हुए ताजा हमले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान अमेरिका या उसके हितों के खिलाफ किसी भी प्रकार का हमला करता है, तो अमेरिकी सेना ऐसी जवाबी कार्रवाई करेगी कि ईरान सोचा भी नहीं होगा।
युद्ध भूमि से शांति की बात, इजरायल-ईरान जंग सुलझाने उतरे पुतिन, ट्रंप से हुई 50 मिनट लंबी चर्चा
ईरान अमेरिकी ठिकानों को भी बनाएगा निशाना
यह बयान इजरायली रक्षा बलों (IDF) के एक बयान के बाद आया है, जिसमें IDF ने रविवार को घोषणा की कि उसने ईरान की परमाणु हथियार परियोजना से जुड़े तेहरान स्थित लक्ष्यों पर हमलों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि इजरायल को अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हमले में सहायता मिलती है, तो वह अपने जवाबी हमले में केवल इज़रायल को ही नहीं, बल्कि उन अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाएगा। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में युद्ध के और अधिक फैलने की आशंका बढ़ गई है।
इस ड्रोन हमले ने मिडिल ईस्ट की पहले से जटिल परिस्थिति को और भी अधिक उलझा दिया है। एक तरफ अमेरिका इस संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने से इनकार कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर उसके सैन्य ठिकानों पर हुए हमले यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह टकराव कभी भी सीमित दायरे से बाहर फैल सकता है।
Trump challenges iran us base shaken by explosion in iraq washington on high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













