एक के बाद एक धमाके...इजरायली आर्मी ने जारी किए ईरान की बर्बादी के तीन VIDEO, मिडिल-ईस्ट में मचा हड़कंप

Israel Attack Iran: इजरायल ईरान युद्ध अपने चरम पर है, शनिवार के दिन इजरायल ने ईरान पर कई हमले किए। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई, इसी बीच इजरायली आर्मी ने एक वीडियो शेयर किया है।
Israel-Iran Tension
Airstrike Video In Background (Source- Social Media)
Published on
Updated on

Israel Releases Airstike Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल ने तीन वीडियो साझा किए हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। इससे पहले भी इजरायल डिफेंस फोर्सेज सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर चुकी है। अब यह वीडियो इजरायल की शक्ति को साफ दिखाते हैं।

वीडियो में दिखा तबाही का मंजर

इजरायली वायुसेना ने वीडियो को शेयर किया, वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से ईरानी ठिकानों को टारगेट किया जा रहा है। 15 सैकेंड के इस वीडियो से आप तबाही के मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं।

ईरान पर हमले का दूसरा वीडियो

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) से एक वीडियो साझा कि वीडियो शेयर करते हुए इजरायल ने बताया कि हमला किया गया, ईरानी शासन की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल इकाई के कर्मियों को मिसाइल लॉन्चर लोड करते और तुरंत इज़राइल की ओर प्रक्षेपण करने की तैयारी करते हुए देखा गया। खतरे की पहचान कर तुरंत हमला किया गया, जिससे इज़राइल की ओर लक्षित प्रक्षेपण को रोका जा सका।

इजरायली सेना का तीसरा वीडियो

तीसरा वीडियो शेयर करते हुए इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने लिखा कि ईरान के हमले नागरिकों को आतंकित करने और मोहल्लों को तबाह करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। हम इसी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।

ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के साथ यूएई,सउदी अरब, कतर, कुवैत और बहरीन को भी निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि बहरीन में अमेरिकी एयरबेस पर हमले की चेतावनी जारी करते हुए एयर रेड सायरन चालू किए गए हैं। इसके साथ ही अरबी मीडिया रिपोर्ट्स ने भी बताया है कि बहरीन की राजधानी मनामा में धमाके की आवाज सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार देखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com