-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Announces 25 Tariff On Mexico And Canada Says There Is No Way Left
Tariff War: शुरू हुआ दुनिया में व्यापार युद्ध, चीन के छूटे पसीने; ट्रंप ने कहा- नहीं बचा कोई रास्ता
- Written By: अमन उपाध्याय
Trade War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि मंगलवार से मेक्सिको और कनाडा से आयातित उत्पादों पर 25% टैरिफ लागू होगा।

ट्रंप का मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ का ऐलान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि मेक्सिको और कनाडा से आयातित उत्पादों पर 25% टैरिफ मंगलवार से लागू होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अब इन देशों के पास अमेरिकी व्यापारिक कदमों से बचने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इससे पहले, इस टैरिफ की घोषणा के बाद उसे एक महीने के लिए टाल दिया गया था ताकि कनाडा और मेक्सिको के साथ कूटनीतिक बातचीत का मौका मिल सके।
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने घोषणा की, “4 मार्च से कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लागू किया जाएगा. यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उन्हें यह शुल्क चुकाना ही होगा।”
लोगों को करना होगा मंहगाई का सामना
इस घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार, 3 मार्च को दोपहर के कारोबार में एसएंडपी 500 सूचकांक में 2% की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि टैरिफ लागू होने से अमेरिकी उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है और इससे अमेरिका के पड़ोसी देशों के साथ लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
चीनी उत्पादों पर भी बढ़े टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर पहले से लगाए गए 10% टैरिफ को बढ़ाकर 20% करने का निर्देश दिया है, जो 4 मार्च से प्रभावी होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चीन अब तक अवैध फेंटेनाइल व्यापार को रोकने के लिए कोई प्रभावी योजना पेश नहीं कर सका है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मेक्सिको ‘एक्शन’ लेने के लिए तैयार
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि उनके देश में ट्रंप की टैरिफ धमकियों का सामना करने के लिए एकजुटता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति पर निर्भर करता है कि वे क्या फैसला लेते हैं। इसके जवाब में मेक्सिको भी अपने कदम उठाएगा और इसके लिए एक योजना तैयार है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि मेक्सिको में सभी लोग इस मुद्दे पर एकजुट हैं।
कनाडा ने दिया अमेरिकी को धमकी
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने चेतावनी दी है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ योजना लागू करते हैं, तो उनकी सरकार जवाबी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जोली ने कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं, तो कनाडा 155 बिलियन डॉलर के टैरिफ के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है, जिसमें से पहली किश्त 30 बिलियन डॉलर की होगी।
इसके साथ ही, कनाडा व्यापार युद्ध से बचने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी कर रहा है। कनाडाई सरकार ने ट्रंप प्रशासन को अवैध प्रवास और फेंटेनाइल तस्करी पर अमेरिकी चिंताओं को दूर करने के लिए एक सख्त सीमा योजना की जानकारी भी दी है।
Trump announces 25 tariff on mexico and canada says there is no way left
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














