-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trudeau On Arrest Of Indians In Nijjar Murder Case
निज्जर हत्या मामले में भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद ट्रूडो का कटाक्ष, कहा- कानून के शासन वाला देश है कनाडा
- Written By: साक्षी सिंह

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
टोरंटो: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद कहा कि कनाडा कानून के शासन वाला देश है और यहां एक मजबूत व स्वतंत्र न्याय प्रणाली तथा अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौलिक प्रतिबद्धता है। कनाडा के नागरिक निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एडमोंटन में रहने वाले भारतीय नागरिकों करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करनप्रीत सिंह (28) को हत्या और हत्या की साजिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रूडो ने गिरफ्तारी के बारे में शनिवार को टोरंटो में सिख विरासत एवं संस्कृति समारोह में कहा, यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कनाडा एक मजबूत व स्वतंत्र न्याय प्रणाली और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौलिक प्रतिबद्धता वाला कानून-सम्मत देश है।
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) ने ट्रूडो के हवाले से कहा, जैसा कि (Royal Canadian Mounted Police) आरसीएमपी ने कहा है कि जांच जारी है। एक अलग और विशिष्ट जांच का दायरा कल गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की संलिप्तता तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के सिख समुदाय के कई लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रत्येक कनाडाई को सुरक्षित रूप से रहने तथा कनाडा में भेदभाव व हिंसा के खतरों से मुक्त रहने का मौलिक अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
पिछले साल सितंबर में खालिस्तान अलगाववादी निज्जर (45) की हत्या में भारतीय एजेंट की संभावित संलिप्तता के ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताकर खारिज कर दिया है। भारत कनाडा में सिख अलगाववादी समूहों की मौजूदगी से लंबे समय से चिंतित है।
भारत ने निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हत्या के सिलसिले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, कनाडा में पुलिस ने अतिरिक्त विवरण दिए बिना कहा कि उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तारी की है।
पुलिस ने और गिरफ्तारियां होने के संकेत दिए हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के सहायक आयुक्त और प्रशांत क्षेत्र के बल के कमांडर डेविड टेबौल ने शुक्रवार को कहा कि वह गिरफ्तार किए गए तीन लोगों और भारतीय अधिकारियों के बीच कथित संबंधों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि बल भारत सरकार से जुड़े होने की जांच कर रहा है।
इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा में जो कुछ हो रहा है, वह मुख्य तौर पर उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक लोगों का एक वर्ग कनाडा के लोकतंत्र का उपयोग करके एक लॉबी बना रहा है और वोट बैंक बन गया है। (एजेंसी)
Trudeau on arrest of indians in nijjar murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
Jul 07, 2026 | 01:23 PMAwarapan 2 का पहला गाना रिलीज, ‘वे जुनून’ में फिर लौटा इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज
Jul 07, 2026 | 01:22 PM’12 साल पहले अलग चलते थे मंत्रालय, PM मोदी ने बदला वर्किंग स्टाइल’, नवभारत कॉन्क्लेव में बोलीं अनुप्रिया पटेल
Jul 07, 2026 | 01:19 PMकाला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे
Jul 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला
Jul 07, 2026 | 01:10 PMनागपुर: बारिश में ‘फव्वारा’ बने मेट्रो ब्रिज, अब फेज-2 में बदलेगी पूरी ड्रेनेज व्यवस्था
Jul 07, 2026 | 01:04 PMMeerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jul 07, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














