
न्यूजीलैंड: दुनिया से आए दिन कई तरह के अजब गजब मोमेंट्स (Ajab-Gajab Moments) देखने मिलते हैं। ये चीज़ें काफी हैरान (Shocking News) करने वाली रहती है। जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ इसी तरह की हैरान कर देने वाली खबर बताने जा रहे हैं।
दरअसल, हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं, जो केवल महिलाओं की लेस वाली अंडरवियर चोरी (Cat steals women’s undergarments) करता है। यह चोर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बिल्ली है। आज के समय में यह चोरनी बिल्ली काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
जी हां, जानकर आपको ज़रूर हैरानी होगी कि भला बिल्ली कैसे चोर हो सकती है, लेकिन यह सच है। यह एक एक टैलेंटेड चोरनी बिल्ली (Most Talented Thief Cat) है। ये बिल्ली हर एक चीज़ चोरी नहीं करती। यह अनोखी और ख़ास चोरनी है। इस बिल्ली की नजर सिर्फ ख़ास चीजों पर ही जाकर रूकती है। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च (Christchurch) में रहने वाली कैथ नाम की बिल्ली पिछले तीन साल से चोरी कर रही है। ये ड्रग्स से लेकर महिलाओं के लेसी ब्रा चोरी करती है।

द गार्जियन की खबर के अनुसार, ये बिल्ली अपने कॉलोनी में घूमती है और खास सामान चुरा लेती है। इस क्यूट चोरनी को अब पूरा मोहल्ला जान चुका है। बिल्ली कैथ के मालिक डेविड और जीनी रम्बोल्ड ने अपने घर के बाहर एक बॉक्स रख दिया है। इस बॉक्स में कैथ द्वारा चुराए गए सारे सामान को वापस रख दिया जाता है। ताकि लोग आकर अपना सामान वापस ले जा सके।
कैथ अंडरवियर में भी लेस वाले अंडरवियर ही चुराती है। Stuff नाम के वेबसाइट पर कैथ के मालिकों ने बताया कि अगर कैथ हीरे-जवाहरात चुराती तो अच्छा होता, लेकिन उसका ध्यान तो अंडरवियर और ड्रग्स पर जाता है। इतना ही नहीं कैथ पास के तालाब से मछली पकड़कर लाती है और उसे भी घर में छिपा देती है।






