- Hindi News »
- World »
- These Names Including China Are Included In The Enemy Countries Of India
भारत के दुश्मन देशों में ये नाम हैं शामिल, मोदी सरकार के लिए बने चुनौती
- Written By: साक्षी सिंह
Foreign Relations of India: इन देशों में से चीन, पाकिस्तान, नेपाल ये ऐसे देश हैं जो भारत के कुछ क्षेत्रों को अपना बताते हैं। इसे लेकर ये देश भारत को क्लेम करते रहते हैं। ये देश विवादित क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए हर दिन भारत के लिए चुनौती बन रहे हैं।

Foreign Relations of India
नई दिल्ली: भारत कुल नौ देशों के साथ अपनी सीमा साझा करती है। भारत की सीमाएं जमीनी और जल दोनों मार्गों से लगती हैं। भारत की जमीनी सीमा आठ देशों से लगती है, जबकि समुद्री सीमा सात देशों से लगती है। बांग्लादेश, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका इन देशों के साथ भारत सीमा साझा करता है। इसमें से चीन समेत कई देश हैं जो भारत के लिए चुनौती बने हए हैं।
इन देशों में से चीन, पाकिस्तान, नेपाल ये ऐसे देश हैं जो भारत के कुछ क्षेत्रों को अपना बताते हैं। इसे लेकर ये देश भारत को क्लेम करते रहते हैं। ये देश विवादित क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए हर दिन भारत के लिए चुनौती बन रहे हैं। वर्तमान में भारत के पड़ोसी देशों में चीन समर्थित विचाराधार की सरकार भी है।
भारत के पड़ोसी देशों में चीन समर्थित सरकार है
सम्बंधित ख़बरें
सिगरेट का ‘ग्लोबल हब’ बना चीन, दुनिया भर में घटी खपत; मगर चीनियों ने फूंक दी 39% ज्यादा सिगरेट
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
क्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
भारत के अगर दुश्मन देशों की बात करें तो मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान है। चीन की विस्तारवादी नीति भारत के अन्य पड़ोसी देश जो चीन के भी साथ सीमा साझा करते हैं, वे भी भारत के लिए किसी दुश्मन राष्ट्र से कम नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर मालदीव की माेइज्जू सरकार और बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने के बाद मोहम्मद यूनुस वाली अंतरिम सरकार का भी चीन झुकाव वाली सरकार है। नेपाल में केपी शर्मा ओली सरकार भी चीन समर्थित है।
चीन की वजह से लाचार हैं ये देश
इसके अलावा म्यामार, भूटान और श्रीलंका ये ऐसे देश हैं जो प्रत्यक्ष तौर पर तो भारत का विरोध तो नहीं करते, लेकिन ये खुलकर भारत के साथ खड़े भी नहीं होते और न ही पक्ष में बोलते हैं। वजह है चीन का प्रभुत्व। म्यामार और भूटान पर तो चीन अपना अधिकार समझता है। वहीं श्रीलंका पर चीन का इतना ऋण है कि चाहकर भी श्रीलंका भारत के साथ नहीं आ सकता।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि अनुरा कुमारा दिसानायके वामपंथी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, हालांकि भारत को लेकर ऐसा उनका कोई बयान नहीं आया है, जिससे श्रीलंका प्रत्यक्ष तौर पर भारत का दुश्मन का जा सके।
भारत के सीमा विवाद
भारत की भूमि सीमा 15,106.7 किलोमीटर लंबी है और द्वीप क्षेत्रों सहित इसकी तटरेखा 7,516.6 किलोमीटर लंबी है।
- भारत की स्थल सीमा आठ देशों से लगती है।
- भारत की समुद्री सीमा सात देशों से लगती है।
- श्रीलंका और मालदीव भारत की समुद्री सीमा वाले देश हैं।
- बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है।
- चीन भारत के साथ सीमा साझा करने वाला सबसे बड़ा देश है।
- भूटान भारत के साथ सीमा साझा करने वाला सबसे छोटा देश है।
- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा की लंबाई करीब 3,233 किलोमीटर है।
- भारत की स्थल सीमा करीब 15,200 किलोमीटर लंबी है।
- भारत के समुद्री किनारे की लंबाई 7,516.6 किलोमीटर है।
भारत और मालदीव
भारत और मालदीव, हिंद महासागर में समुद्री सीमा साझा करते हैं। मालदीव, भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। मालदीव, भारत और श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश है।
मोदी सरकार के लिए क्यों है चुनौती
उपर लिखे परिस्थियों को देखें तो भारत के जितने पड़ोसी देश हैं, सभी देशों के सरकार पर चीन का प्रभुत्व देखा जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी की नेतृत्व वाली भारत सरकार के लिए अपने क्षेत्रों को शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। शांति और सुरक्षा ही किसी देश की प्राथमिक विदेश नीति होती है।
These names including china are included in the enemy countries of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMशरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
May 27, 2026 | 10:14 PM29 मई तक CBI रिमांड में समर्थ सिंह; जांच एजेंसी ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की रखी मांग
May 27, 2026 | 10:02 PMशाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
May 27, 2026 | 09:55 PMकर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













