-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- There May Be Talks Between Saudi Arabia Iran King Salman Expressed Hope
सऊदी अरब-ईरान के बीच हो सकती है बातचीत, शाह सलमान ने उम्मीद जाहिर की
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
दुबई: सऊदी अरब (Saudi Arab) के शाह सलमान (King Salman) ने ईरान (Iran) के साथ उनके साम्राज्य की सीधी बातचीत से विश्वास कायम होने की उम्मीद जाहिर की है। दोनों कटु क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी कई वर्षों के तनाव के बाद बातचीत की दिशा में अब छोटे-छोटे कदम उठा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में बुधवार को उनका पूर्व रिकॉर्डेड भाषण प्रसारित किया गया।
उन्होंने कहा कि ईरान, सऊदी अरब का एक पड़ोसी है और उनके साम्राज्य को उम्मीद है कि दोनों देश ऐसे परिणाम पर पहुंच सकते हैं, जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने हालांकि आगाह किया कि उनके बीच संबंध राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान और सांप्रदायिक विद्रोहियों की मदद बंद करने पर ही कायम हो सकते हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी ‘मेहर’ समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर दोनों देशों के अधिकरियों के बीच न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
Iran Attack Kuwait: ईरान के हमले से कुवैत में भारी तबाही, सैन्य ठिकाने और पानी का प्लांट तबाह
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
खबर के अनुसार, ईरान, सऊदी अरब, तुर्की, कतर, मिस्र, कुवैत, जॉर्डन और फ्रांस के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने बैठक की। इसमें यूरोपीय संघ के नीति प्रमुख भी शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता इराक के विदेश मंत्री ने की। ‘मेहर’ ने इरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियां के हवाले से कहा कि ईरान सरकार की प्राथमिकता ‘‘अपने पड़ोसियों के साथ और क्षेत्र में संबंधों को मजबूत और विकसित करना है।”
‘मेहर’ के अनुसार, उन्होंने मंगलवार को न्यूयॉर्क में फिनलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और क्रोएशिया के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी वैश्चिक महामारी कोविड-19 के कारण ईरान में ही हैं। उनका भी पहले से रिकॉर्डेड भाषण मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रसारित किया गया था। (एजेंसी)
There may be talks between saudi arabia iran king salman expressed hope
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मजिस्ट्रेट का आदेश भी नहीं मानती पुलिस?-नागपुर ग्रामीण एसपी को हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
Jul 18, 2026 | 02:27 PMगड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026 | 02:24 PMपूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई
Jul 18, 2026 | 02:23 PMअभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव
Jul 18, 2026 | 02:19 PMसोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PMसोनम वांगचुक पर पुलिस एक्शन को संजय राउत ने बताया तानाशाही, कहा- उद्धव के आंदोलन से ध्यान भटकाने की साजिश
Jul 18, 2026 | 02:15 PMमालाड के शेठ आइरीन टावर की लिफ्ट में लड़कियों पर झपटा पालतू कुत्ता, CCTV वीडियो वायरल, निवासियों में खौफ
Jul 18, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM
सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM














