- Hindi News »
- World »
- There Is Fear Of Unknown Attackers In Pakistan Enemies Of India Are Being Selectively Sent To Hell
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों का खौफ, चुन-चुनकर जहन्नुम पहुंचाए जा रहे हैं भारत के दुश्मन; जानिए अब तक कितने की हुई हत्या
Pakistan targeted killing: पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकवादियों को निशाना बनाकर मारा जा रहा है। अज्ञात हमलावरों के खौफ से आतंकी संगठनों में दहशत फैल गई है। अब तक दर्जन भर से ज्यादा कुख्यात आतंकवादियों को मौत..
- Written By: अमन उपाध्याय

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों का, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकवादियों के जहन्नुम जाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में, 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भतीजे अबू क़ताल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अबू क़ताल, जिसे कताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता था, पर भारत में अशांति फैलाने के लिए आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप था।
उसकी मौत आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। कताल 2017 के रियासी बम धमाके और 2023 में जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले समेत कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल था।
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था कताल
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने कताल को उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी गाड़ी में सफर कर रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। कताल भारत के लिए एक मोस्ट वांटेड आतंकी था, क्योंकि वह कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम भूमिका निभा रहा था। उसकी हत्या के साथ ही अब तक पाकिस्तान में एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों की जान ली जा चुकी है। अज्ञात हमलावर लगातार आतंकवादियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले साल पाकिस्तान ने अपने नागरिकों की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था, लेकिन भारत ने इस आरोप को खारिज कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
अज्ञात हमलावरों ने बनाया है निशाना
पाकिस्तान ने पिछले साल भारतीय खुफिया एजेंसियों पर उन लोगों की हत्या का आरोप लगाया था, जिन्हें भारत वांछित आतंकवादी मानता है। पाकिस्तान का दावा था कि जून 2021 के बाद से कई पाकिस्तानी नागरिक अज्ञात हमलावरों का निशाना बने हैं। जून 2023 में ब्रिटिश अखबार ने पाकिस्तान के इन दावों का समर्थन किया था, हालांकि भारत ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने 2023 में कम से कम छह और एक साल पहले दो हत्याओं की पुष्टि की थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने इन घटनाओं के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को जिम्मेदार ठहराने के संकेत दिए थे।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
राजनयिकों ने लगाया था भारत पर आरोप
पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिकों ने पिछले साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि कुछ हत्याओं में भारत की संलिप्तता के ‘विश्वसनीय सबूत’ मिले हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद सिरस सज्जाद काजी ने 25 जनवरी 2023 को इस्लामाबाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि ये हत्याएं सुपारी देकर करवाई गई हैं। काजी ने विशेष रूप से पीओके में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी मुहम्मद रियाज और सियालकोट में मारे गए शाहिद लतीफ की हत्या के लिए भारतीय एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया था।
शाहिद लतीफ, पठानकोट स्थित भारतीय एयरबेस पर हुए हमले में शामिल था। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दो नामों के अलावा अन्य मारे गए लोगों की जानकारी साझा नहीं की थी, लेकिन काजी ने यह अवश्य कहा था कि कई और हत्याएं हुई हैं, जिनकी जांच सरकार कर रही है।
जानें कब-कब हुई है हत्या
| आतंकवादी का नाम | हत्या की तिथि |
|---|---|
| दाऊद मलिक | 11 अक्टूबर 2023 |
| शाहिद लतीफ | 11 अक्टूबर 2023 |
| मुहम्मद रियाज | 29 सितंबर 2023 |
| जिया उर रहमान | 29 सितंबर 2023 |
| सुखदूल सिंह | 21 सितंबर 2023 |
| अबू कासिम कश्मीरी | 8 सितंबर 2023 |
| सरदार हुसैन अरायन | 1 अगस्त 2023 |
| सैयद नूर शालोबार | 4 मार्च 2023 |
| बशीर अहमद पीर | 20 फरवरी 2023 |
| सैय्यद खालिद रजा | 27 फरवरी 2023 |
| अय्याज अहमद अहंगार | 14 फरवरी 2023 |
| हरविंदर सिंह संधू | 19 नवंबर 2022 |
| जहूर मिस्त्री | 1 मार्च 2022 |
खुफिया एजेंसियों की विफलता
पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ सईद ने पिछले साल एक मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि पाकिस्तान में हुई ये हत्याएं वास्तव में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी हैं, तो यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की विफलता को दर्शाता है। यह उनकी कार्यक्षमता और प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया, वे सभी पाकिस्तान समर्थक सशस्त्र संगठनों से जुड़े थे, लेकिन पाकिस्तानी एजेंसियां उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ रहीं।
There is fear of unknown attackers in pakistan enemies of india are being selectively sent to hell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














