- Hindi News »
- World »
- The Government Makes All The Arrangements For Dating Your Girlfriend You Will Get Rs 25 Lakh On Marriage
लाजवाब सरकार! गर्लफ्रेंड के साथ डेटिंग का सारा इंतजाम करती है गवर्नमेंट, शादी करने पर मिलेंगे 25 लाख
- Written By: रंजन कुमार
Trending News: युवाओं के बीच डेट का चलन आम है। मगर, क्या आप जानते हैं एक देश ऐसा भी है, जहां सरकार खुद युवाओं को डेट पर जाने के लिए पैसे देती है। शादी तय होने पर काफी पैसे भी देती है।

गर्लफ्रेंड के साथ डेट। इमेज-फ्रीपिक।
Free Dating Scheme: दुनिया में एक देश ऐसा है, जहां सरकार खुद युवाओं को डेट पर जाने के लिए पैसे दे रही है। अगर, यह रिश्ता शादी और बच्चों तक पहुंचता है तो कपल को लाखों रुपये मिलता है। यह देश दक्षिण कोरिया है। सवाल उठता है कि आखिर सरकार ये क्यों कर रही है। बता दें, इन दिनों दक्षिण कोरिया गंभीर सामाजिक संकट से जूझ रहा है। भले देश तरक्की कर रहा हो, लेकिन लोग काम में इतने व्यस्त हैं कि निजी रिश्तों और परिवार के लिए समय ही नहीं बच पा रहे हैं।
ऑफिस, कॅरियर और महंगाई के दबाव में लोग शादी और बच्चों से दूरी बना रहे हैं। इस कारण से दक्षिण कोरिया में जन्म दर ऐतिहासिक रूप से बहुत नीचे आ गई है। ऐसे में सरकार काफी चिंतित है।
बच्चों के जन्म पर भी आर्थिक सहायता देने को तैयार सरकार
अब सरकार युवाओं को रिलेशनशिप में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कोई कपल डेट पर जाता है तो सरकार 350 डॉलर यानी लगभग 31 हजार रुपये खर्च के लिए देती है। ताकि वह इस डेट पर अच्छे से टाइम बिता सकें। अपने रिलेशनशिप की बात शादी तक पहुंचा सके। कोई रिश्ता शादी तक पहुंचता है तो सरकार कपल को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देती है। यह पैसा शादी के खर्च और नई जिंदगी शुरू करने में मदद के लिए दिया जाता है, जिससे उन्हें किसी चीज की दिक्कत न हो। इतना ही नहीं बच्चों के जन्म के बाद भी सरकार आर्थिक सहायता देने को तैयार है। बढ़ती महंगाई और जीवन खर्च को देखते हुए सरकार चाहती है कि लोग रिश्ते बनाएं, परिवार बढ़ाएं, ताकि देश इस संकट से बाहर निकल सके।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल के पीएम बालेन शाह ने फिर छेड़ा Border Dispute! भारत-नेपाल की इस तनातनी के बीच आखिर कहां खड़ा है चीन?
सोशल मीडिया की नकली चमक और डेटिंग का नया ट्रेंड, क्या है ‘Puffer Fishing Trend’
Hanwha Explosion: दक्षिण कोरिया की हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, पांच लोगों की मौत
क्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
चीन भी युवा आबादी के संकट का कर रहा सामना
चीन भी घटते जन्म दर संकट से जूझ रहा है। यहां 2024 में 95.4 लाख बच्चे पैदा हुए। एक दशक पहले जब एक बच्चे की नीति खत्म हुई थी, तब यह आंकड़ा 1.88 करोड़ था। ऐसे में सरकार बच्चों को जन्म देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही। बच्चों को लेकर पहली पॉलिसी 70 के दशक के अंत में बनाई गई, तब तय था कि शादीशुदा जोड़े सिर्फ एक बच्चा पैदा करेंगे। ये फैसला तेजी से बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए लिया गया था। 2016 में पॉलिसी में बदलाव कर 2 बच्चों को जन्म देने की सीमा तय कर दी गई। 5 साल बाद पॉलिसी फिर बदली गई। अभी चीन में थ्री चाइल्ड पॉलिसी लागू है। चीन ने आबादी को बढ़ाने के लिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों पर 32 वर्षों में पहली बार टैक्स लगाया है।
यह भी पढ़ें: प्यार में ‘सीमा हैदर’ बनी बांग्लादेश की रीना बेगम…सऊदी में शादी फिर नेपाल के रास्ते आई भारत
गर्भनिरोधक उपायों को किया महंगा
ये बदलाव देश के टैक्स नियमों में सुधार और फैमिली प्लानिंग पॉलिसी में बदलाव का हिस्सा है। उद्देश्य कंडोम पर टैक्स लगाकर गर्भनिरोधक उपायों को महंगा करना है, जिससे लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें। 1993 से ये उत्पाद टैक्स फ्री थे। तब चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू थी और जन्म नियंत्रण को बढ़ावा दिया जा रहा था। अब इन पर 13% वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) लगेगा।
The government makes all the arrangements for dating your girlfriend you will get rs 25 lakh on marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबड में बड़ी कार्रवाई; 100 से अधिक घर जमींदोज, एमआईडीसी की अतिक्रमण विरोधी मुहिम से सैकड़ों परिवार बेघर
Jun 02, 2026 | 10:51 PMUber Bike बुक की, ड्राइवर हेलमेट देकर भाग गया! दिल्ली की युवती का वीडियो वायरल
Jun 02, 2026 | 10:50 PMचांदवड़ में चलती एसटी बस में भीषण आग; महिला यात्री की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 54 यात्री सुरक्षित
Jun 02, 2026 | 10:43 PMRam Charan Peddi: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई पेड्डी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर बनाया माहौल
Jun 02, 2026 | 10:42 PMइंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी लाखन चौधरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका; जानें अदालत में क्या हुआ
Jun 02, 2026 | 10:40 PMHaryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती, 23 जून तक करें आवेदन
Jun 02, 2026 | 10:40 PMनोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई…टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM














