-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Taliban Shot Dead Women Protesting Against Burqa Rule Afghanistan News
Afghanistan: बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अंधाधुंध फायरिंग, मासूम सहित दो लोगों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Taliban Shot Dead Women: अफगानिस्तान में बुर्का नियम और गिरफ्तारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर तालिबान ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हिंसक कार्रवाई में एक मासूम बच्चे समेत दो की मौत हो गई।

अफगानिस्तान में महिलाओं पर अंधाधुंध फायरिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Taliban Shot Dead Women Burqa Protest: अफगानिस्तान में तालिबान शासन के तहत महिलाओं के मौलिक अधिकारों का दमन एक बार फिर रक्तरंजित संघर्ष में बदल गया है। पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर में तालिबानी लड़ाकों ने बुर्का पहनने के अनिवार्य नियम और हालिया गिरफ्तारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं पर सीधे गोलियां बरसा दीं।
संयुक्त राष्ट्र (UN) और वहां के लोगों के अनुसार, इस क्रूर कार्रवाई में कम से कम दो लोगों की जान चली गई है, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा, 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हेरात की तालिबानी मोरैलिटी पुलिस ने शनिवार को उन महिलाओं को हिरासत में लेना शुरू किया, जिन्होंने पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्का नहीं पहना था। तालिबान के ‘सदाचार प्रसार और बुराई रोकथाम मंत्रालय’ द्वारा लागू नियमों के तहत महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलते समय लगभग पूरा शरीर ढंकना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
वेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले
हालांकि, कई महिलाएं पारंपरिक बुर्के के बजाय ढीला अबाया और सिर व चेहरे को ढंकने वाले स्कार्फ का उपयोग करती हैं, जिसे तालिबान प्रशासन अपने आदेशों का उल्लंघन मान रहा है।
बंदूक के दम पर दबाया गया प्रदर्शन
मंगलवार को तालिबान की इस दमनकारी नीति के विरोध में दर्जनों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए तालिबान ने सुरक्षा बलों का सहारा लिया और बल प्रयोग के साथ-साथ सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
Afghan women being cracked down and arrested in public places for the violation of Taliban’s so-called dress code. The Taliban forces have opened fire at the protestors leaving them injured or dead. All they chanted was “Education, Work, Freedom”! #StandWithAfghanWomen pic.twitter.com/weio314yYI — Zeinab (@ZMohammad92) June 12, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने भीड़ पर गोलियां चलाईं, जिससे वहां भगदड़ मच गई। हालांकि, स्थानीय तालिबानी पुलिस ने किसी भी तरह के हथियार का इस्तेमाल करने से इनकार किया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट और जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
संयुक्त राष्ट्र की कड़ी निंदा
इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) द्वारा नियुक्त 10 स्वतंत्र विशेषज्ञों के एक समूह ने गहरी चिंता व्यक्त की है।, विशेषज्ञों ने एक बयान जारी कर कहा कि महिलाओं को ड्रेस कोड उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लेना ‘मनमानी और गैरकानूनी’ हो सकता है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, महिलाओं को केवल उनके अधिकारों का उपयोग करने के लिए सजा दी जा रही है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। विशेषज्ञों ने तालिबान प्रशासन से हिंसा तुरंत रोकने और गिरफ्तार की गई महिलाओं को रिहा करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या भारतीयों का ‘यूरोपियन ड्रीम’ खतरे में?
अफगानी महिलाओं का बढ़ता संघर्ष
अफगानिस्तान में जब से तालिबान ने सत्ता संभाली है, महिलाओं पर पाबंदियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा से लेकर रोजगार और अब पहनावे तक पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद, अफगानी महिलाएं अपनी स्वतंत्रता के लिए जोखिम उठाकर प्रदर्शन कर रही हैं। हेरात की यह घटना दर्शाती है कि तालिबान अब विरोध की किसी भी आवाज को दबाने के लिए खून-खराबे पर उतर आया है।
Taliban shot dead women protesting against burqa rule afghanistan news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
Jul 27, 2026 | 09:23 PMवाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PMपाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
Jul 27, 2026 | 09:01 PMलोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
Jul 27, 2026 | 08:55 PMप्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
Jul 27, 2026 | 08:54 PMगुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव; समाधि के दर्शन कर अखंड धूनी में दी आहुति
Jul 27, 2026 | 08:51 PMICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
Jul 27, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM













