'घुसकर मारेंगे...', तालिबान ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाया इतिहास, कहा- हम साम्राज्यों के कब्रगाह

Afghan-Pak Conflict: हालिया झड़पों में तालिबान की कथित जीत के बाद अफगानिस्तान के कई शहरों में तालिबानी लड़ाकों के समर्थन में जश्न मनाया गया और पाकिस्तान के हस्तक्षेप के खिलाफ जनता ने विरोध दर्ज कराया।
'घुसकर मारेंगे...', तालिबान ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाया इतिहास, कहा- हम साम्राज्यों के कब्रगाह
तालिबान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Taliban Warns Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले दिनों हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें दोनों तरफ कई मासूम लोगों की जान गई। इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस प्रकार की झड़पों से बचना चाहिए और अफगान जनता को परेशान करना बंद कर देना चाहिए। तालिबान ने संघर्ष को जीतने का दावा किया है।

तालिबानी लड़ाकों ने मंगलवार को खुद को विजेता बताया। अफगानिस्तान के कई शहरों जैसे खोस्त, नंगरहार, पक्तिया, पंजशीर और काबुल में लोग सड़कों पर निकलकर तालिबान लड़ाकों के साथ जश्न मना रहे हैं। आम अफगानी नागरिकों का कहना है कि पाकिस्तान ने अफगान जमीन पर बुरी नजर डाली है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जश्न में डूबे तालिबानी लड़ाके

जानकारी के मुताबिक, अफगान जनता पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान और अफगान सेना की बहादुरी की तारीफ कर रही है। लोग पाकिस्तान की ओर से अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को नापसंद कर रहे हैं और इसे असहनीय बता रहे हैं। कई शहरों में युवा और कबायली नेता तालिबान और अफगान सेना के समर्थन में इकट्ठा हुए।

कुनार के रहने वाले दाऊद खान हमदर्द ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने हमारी सीमा का उल्लंघन नहीं किया होता, तो हमें जवाबी हमला नहीं करना पड़ता। वहीं, नंगरहार के मोहम्मद नादेर ने कहा कि हमारी सीमाएं दूसरे पड़ोसी देशों से भी लगती हैं, लेकिन वहां कोई झगड़ा नहीं होता। इसका मतलब है कि असली समस्या पाकिस्तान है।

हम साम्राज्यों का कब्रिस्तान

कबायली बुजुर्गों और धार्मिक नेताओं ने कहा कि वे देश की हवाई सीमा की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुनार के बुजुर्ग तवोस खान अखुंदज़ादा ने कहा कि अफगानिस्तान को 'साम्राज्यों का कब्रिस्तान' कहा जाता है और पाकिस्तान को अफगान इतिहास से सबक लेना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कुछ अफगानी हैंडल्स ने बताया कि तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तान से लड़ाई के दौरान उनके हथियार जब्त किए, और अब लोग सड़कों पर निकलकर इस जीत का जश्न मना रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा गया कि पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है और अब अफगानी लोग अपनी सेना के सम्मान में इकट्ठा होकर खुशी मना रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com