पाक-अफगान तनाव में कूदे ट्रंप, दिया मध्यस्थता का ऑफर, बोले- वॉर रुकवाने में एक्सपर्ट...

Donald Trump on Pak-Afg Tension: गाजा में शांति स्थापित करने के बाद ट्रंप ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव में मध्यस्थता की पेशकश की, कहा-युद्ध सुलझाना उनकी विशेषज्ञता है और यह उन्हें गर्व देता है।
पाक-अफगान तनाव में कूदे ट्रंप, दिया मध्यस्थता का ऑफर, बोले- वॉर रुकवाने में एक्सपर्ट...
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pak-Afg Conflict: इजरायल और हमास से बीच शांति समझौता करवाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आत्मविश्वास सातवे आसमान पर है। इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। ट्रंप का कहना है कि वे युद्ध खत्म करवाने और शांति स्थापित करने में माहिर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करना उनके लिए गर्व की बात है। ट्रंप इस समय गाजा में शांति स्थापित करवाने के बाद मिडिल ईस्ट के दौरे पर हैं।

सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर भारी गोलीबारी और झड़पें हुई हैं। दो दिन चले इस संघर्ष में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। तालिबान ने दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के 58 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि पाकिस्तान ने कहा कि उन्होंने कई अफगान चौकियों पर कब्जा कर लिया है। ऐसे समय में ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश यह दिखाती है कि वे अब भी दुनिया के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

ट्रंप पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने कई देशों के बीच चल रहे संघर्ष खत्म कराए हैं। हाल ही में उन्होंने गाजा में हुए संघर्ष विराम को "आठवां युद्ध" बताया जिसे उन्होंने खत्म कराया। ट्रंप यह भी कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में भी उनकी भूमिका रही है, हालांकि भारत इस दावे को नहीं मानता। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने व्यापारिक दबाव और टैरिफ (शुल्क) की धमकी देकर कई विवाद खत्म कराए हैं।

सही-गलतकी चिंता नहीं करेगा अमेरिका

सोमवार को गाजा शांति समझौते के औपचारिक लागू होने के अवसर पर ट्रंप ने इजरायली संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध अनिवार्य हुआ तो हम उसे ऐसी तरह से जीतेंगे जो कभी पहले नहीं देखी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनीतिक शिष्टाचार की परवाह नहीं करेंगा। इसके साथ ही उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जमकर तारीफ की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com