- Hindi News »
- World »
- Taliban Fighters Killed 19 Pakistani Army Soldiers
पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़े तालिबान लड़ाके, डूरंड रेखा क्रास कर 19 पाक जवानों को मारा…बाकी मैदान छोड़ भागे
रूस-यूक्रेन, हमास-इजराइल के बाद अब एक नए युद्ध की धमक सुनाई दे रही है। इस बार भारत पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। क्योंकि पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान इस खूनी जंग लड़ रहे हैं...
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर- तालिबानी लड़ाके(फोटो- सोशल मीडिया)
काबुलः रूस-यूक्रेन, हमास-इजराइल के बाद अब एक नए युद्ध की धमक सुनाई दे रही है। इस बार भारत पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। क्योंकि पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान इस खूनी जंग लड़ रहे हैं। इस लड़ाई की शुरूआत पाकिस्तान की तरफ से की गई, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक कर कथित तौर पर कुछ आतंकियों को मार गिराया था।
अब इसके जवाब में अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान पर कहर बरपा रहे हैं। भारी मशीनगन और आधुनिक हथियारों से लैस तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर धावा बोल दिया है।
पाक ने पहले अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कैंपों पर बमबारी की थी। इसके बाद दोनों ओर हमले जारी हैं। गुलाम खान क्रॉसिंग पर तालिबानी लड़ाके धड़ाधड़ा हमले कर रहे हैं। वहीं पाक आर्मी का कहना है कि तालिबान लड़ाके बॉर्डर के पास उनकी चौकियों पर गाइडेड आधुनिक मिसाइल छोड़ रहे हैं। इसके जवाब में तालिबान कहा रहा है कि सीमा से सटे अराजक तत्वों को खत्म कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
युद्ध को लेकर दोनों तरफ से कूटनीतिक बयान दिए जा रहे हैं। वहीं जानकारी का मानना है कि युद्ध की घोषणा भले ही औपचारिक रूप से न की जाए, लेकिन तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक जवाब दे रहे हैं। आने वाले दिनों में यह हमला और बढ़ सकता है। इसके साथ ही युद्ध की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट अनुसार तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डूरंड लाइन पर दोनों ओर से हिंसक झड़प हो रही है। तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहे हैं। तालिबानी सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल कर डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को आग के हवाले कर दिया और दो पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 19 सैनिकों मौत हो गई बाकी भाग गए हैं।
तालिबानी लड़ाके गोजगढ़ी, माटा सांगर, कोट राघा औऱ तरी मेंगल इलाकों में घुस गए हैं और जमकर गोलीबारी कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने खुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
Taliban fighters killed 19 pakistani army soldiers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
May 06, 2026 | 04:16 PMकानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
May 06, 2026 | 04:14 PMEkta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
May 06, 2026 | 04:09 PMइधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
May 06, 2026 | 04:06 PMGrey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
May 06, 2026 | 04:06 PMIraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
May 06, 2026 | 04:05 PM‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
May 06, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










