ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास चीनी सैन्य गतिविधि की रिपोर्ट की
ताइपे: चीन की हरकतों से ताइवान भी परेशान है। ताइवान ने द्वीप देश के आसपास चीनी सैनिकों को मंडराते हुए देखा। जून महीने के अब तक यानी 13 दिनों में ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास 132 बार चीनी सैन्य विमानों को ट्रैक कर चुका है। वहीं 24 घंटे के भीतर 23 चीनी सैन्य विमानों और सात नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। हालांकि ताइवान चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुआ है।
चीन पर ताइवान रख रहा नजर
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने स्थानीय समय बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक द्वीप देश के आसपास संचालित 23 चीनी सैन्य विमानों और सात नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया है। 23 चीनी सैन्य विमानों में से 19 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और बाकी के ताइवान के दक्षिण-पश्चिम और ADIZ यानी पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में एंट्री किया। चीन की कार्रवाई के जवाब में ताइवान के सशस्त्र बलों ने विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और चीन की गतिविधि पर नजर रखने के लिए तटीय-आधारित मिसाइल सिस्टम तैनात किए।
23 PLA aircraft and 7 PLAN vessels operating around #Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC+8) today. 19 of the aircraft crossed the median line of #Taiwan Strait and entered Taiwan’s SW and eastern ADIZ. #ROCArmedForces have monitored the situation and responded accordingly. pic.twitter.com/Huy0dCQbsG
— 國防部 Ministry of National Defense, R.O.C. 🇹🇼 (@MoNDefense) June 13, 2024
रक्षा मंत्रालय ने पोस्ट कर दी जानकारी
X पर एक पोस्ट में ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 23 PLA विमान और 7 PLAN जहाजों का पता लगाया गया। 19 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के SW और पूर्वी ADIZ में एंट्री किया। ROC Armed Forces ने स्थिति की निगरानी की है और इसके बाद इस पर प्रतिक्रिया दी।
ग्रे जोन रणनीति पर चीन का जोर
ताइवान के न्यूज के मुताबिक, जून से अब तक ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास 132 बार चीनी सैन्य विमानों और 109 बार नौसेना और तट रक्षक जहाजों का पता लगाया है। सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के पास सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या बढ़ाकर ग्रे जोन रणनीति पर जोर तेज कर दिया है।
उकसा रहा चीन
ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे जोन रणनीति को स्थिर-स्थिति निरोध और आश्वासन से परे एक प्रयास या प्रयासों की श्रृंखला कहा जाता है जो बल के प्रत्यक्ष और बड़े पैमाने पर उपयोग का सहारा लिए बिना किसी के सुरक्षा की स्थितियों का पता लगाने की कोशिश करता है।
#FleetOfFriendship
People’s dreams don’t ever end!
(One Piece)
A smooth sea never made a skilled sailor.#ROCNavy@mna_roc pic.twitter.com/kxuSn8GxXB— 國防部 Ministry of National Defense, R.O.C. 🇹🇼 (@MoNDefense) June 12, 2024
यह एक नई घटना है। पिछले कुछ महीनों से चीन द्वारा इसी तरह के उकसावे की एक सीरीज में शामिल है। चीन ने ताइवान के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियाँ बढ़ा दी हैं, जिसमें ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में नियमित हवाई और नौसैनिक घुसपैठ शामिल है।
13 सैन्य विमान और नौ नौसैनिक जहाज
12 जून को, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार को सुबह 6 बजे से बुधवार को सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 13 चीनी सैन्य विमान और नौ चीनी नौसैनिक जहाजों का संचालन करते हुए पता चला। ताइवान के MND के अनुसार, 13 चीनी PLA यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी विमानों में से 9 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों में एंट्री किया। चीन की कार्रवाई के जवाब में, ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और इसके बाद जवाबी प्रतिक्रिया दी।
ताइवान की भौगोलिक और ऐतिहासिक स्थिति
ताइवान को आधिकारिक तौर पर चीन गणराज्य के रूप में जाना जाता है, लंबे समय से चीन की विदेश नीति में यह एक विवादित मुद्दा रहा है। चीन ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करना जारी रखता है और इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। साथ ही यह भी दावा और धमकी देता है कि अगर आवश्यक हुआ तो वह बल द्वारा दोबारा शामिल करने पर जोर डालेगा।