-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Syria Armed Bedouin Tribes Announced Withdrawal Sweida
स्वैदा से पीछे हटे बेदुइन लड़ाके, अमेरिका ने की शांति की अपील की, तनाव बरकरार
- Written By: अक्षय साहू
Syria-Druze Crisis: सीरिया के स्वैदा शहर में ड्रूज और सुन्नी गुटों के बीच संघर्ष के बाद अमेरिका की मध्यस्थता में संघर्षविराम हुआ, जिससे मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिली।

स्वैदा से पीछे हटे सीरिया लड़ाके (फोटो- सोशल मीडिया)
Syria-Druze Crisis: सीरिया में एक हफ्ते से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद रविवार को सशस्त्र बेदुइन कबीलों ने अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम समझौते के तहत दक्षिणी शहर स्वैदा से पीछे हटने की घोषणा की। इसके साथ ही मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।
यह संघर्ष ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक और सुन्नी मुस्लिम गुटों की मिलिशियाओं के बीच हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। पहले से संकटग्रस्त सीरिया में इस हिंसा ने हालात और अधिक खराब होने की आशंका बढ़ा दी है। इजराइल ने भी ड्रूज-बहुल स्वैदा प्रांत में कई हवाई हमले किए, जिनमें उन सरकारी बलों को निशाना बनाया गया जो बेदुइन कबीलों के पक्ष में खड़े नजर आए।
क्यों शुरू हुआ था टकराव?
यह टकराव अपहरण की बढ़ती घटनाओं से शुरू हुआ था, जो पहले प्रांत के कस्बों और गांवों तक सीमित थीं, लेकिन बाद में पूरे स्वैदा शहर में फैल गईं। गुरुवार को जब संघर्ष फिर से भड़का, तो सरकार ने सुरक्षा बलों को तैनात किया, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें वापस बुला लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
राष्ट्रपति अल-शरा ने मिलिशिया आलोचना
बेदुइनों के प्रति सहानुभूति रखने वाले अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने मिलिशिया की आलोचना करते हुए बेदुइन समूहों से शहर खाली करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “बेदुइन देश के मामलों को संभालने या सुरक्षा बहाल करने में सरकार की भूमिका की जगह नहीं ले सकते।” शनिवार को प्रसारित अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हम बेदुइन समुदाय की वीरता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन अपेक्षा करते हैं कि वे संघर्षविराम का पूरी तरह पालन करें और सरकारी निर्देशों का सम्मान करें।”
बेदुइनों के पीछे हटने से क्षेत्र में स्थिति कुछ हद तक शांत हुई और मानवीय सहायता काफिलों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिली। सीरियाई रेड क्रीसेंट ने बताया कि उसने रविवार को 32 ट्रकों के माध्यम से भोजन, दवाएं, पानी, ईंधन और अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति भेजी, क्योंकि लगातार झड़पों के चलते इलाके में बिजली और बुनियादी सेवाएं बाधित थीं।
ये भी पढ़ें: मशीनगनों की गूंज, धमाके… सीरिया में फिर भड़की हिंसा; अमेरिकी कोशिशें भी नाकाम
ड्रूज नेता ने वापस लौटाया सहायता काफिला
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सहायता काफिला रविवार को स्वैदा पहुंच गया, लेकिन ड्रूज आध्यात्मिक नेता शेख हिकमत अल-हिजरी और उनके सशस्त्र समर्थकों ने एक अन्य काफिले के साथ आए सरकारी प्रतिनिधिमंडल को वापस भेज दिया। अल-हिजरी ने इन आरोपों पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह स्वैदा के लिए आने वाली किसी भी प्रकार की मानवीय सहायता का स्वागत करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Syria armed bedouin tribes announced withdrawal sweida
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













