Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीलंकाई सांसद ने टैरिफ मुद्दे पर ट्रंप को दिखाया आईना, भारत को बताया सच्चा दोस्त

Trump Tariff News: श्रीलंका के सांसद हर्षा डी सिल्वा ने अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ भारत के कदम की तारीफ की है। उन्होंने भारत को श्रीलंका का सच्चा दोस्त बताए हुए साथ देने की बात कही।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 11, 2025 | 06:13 PM

श्रीलंकाई सांसद हर्षा डी सिल्वा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sri Lankan MP Support India on US Tariff: श्रीलंका के सांसद और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हर्षा डी सिल्वा ने अमेरिका के टैरिफ नीति को लेकर भारत के साहसिक रुख का खुले दिल से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत की हिम्मत पूरे एशिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अपने देशवासियों से उन्होंने अपील की कि वे अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद में भारत के प्रति सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं।

संसद में बोलते हुए हर्षा डी सिल्वा ने याद दिलाया कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान भारत सबसे पहला देश था जिसने मदद का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने कहा, “जब हम सबसे ज्यादा मुश्किल में थे, भारत हमारे साथ खड़ा था। इसलिए भारत का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और श्रीलंका दोनों को उम्मीद थी कि अमेरिकी टैरिफ 15 प्रतिशत पर आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भारत ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने इसे भारत के रूस से तेल की खरीद को कारण बताया, जबकि भारत ने इसे “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक” बताया। इस फैसले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने ट्रंप को दिए अपने जवाब में कहा है कि रूस के तेल यूरोप और नाटो देश भी खरीदते है, लेकिन ट्रंप केवल भारत को निशाना बना रहे है।

🇱🇰🇮🇳 Called out the Govt in @ParliamentLK for mocking India’s bold stand against Trump’s trade tariffs. #India, our true ally, stood by us in our toughest times. We should honor their fight, not laugh. India’s courage inspires Asia! #StandWithIndia #SriLanka #TrumpTariffs pic.twitter.com/HUmMf1lht2

— Harsha de Silva (@HarshadeSilvaMP) August 10, 2025

हर्षा डी सिल्वा ने अपने संसदीय भाषण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत के साहसिक रुख का मजाक उड़ाना गलत है। भारत श्रीलंका का सच्चा सहयोगी है, जो मुश्किल समय में साथ खड़ा रहा। हमें उनके संघर्ष का सम्मान करना चाहिए, हंसी उड़ाना नहीं।

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस ने खोली राष्ट्रपति ट्रंप की पोल, कहा- चाहकर भी चीन पर टैरिफ नहीं लगा सकता अमेरिका

भारत-श्रीलंका के संबंध और सहयोग

भारत और श्रीलंका के बीच संबंध सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक साझेदारी पर आधारित हैं। भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने श्रीलंका के आर्थिक स्थिरीकरण और पुनरुद्धार में अहम भूमिका निभाई है। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी भारत को विश्वसनीय साझेदार बताया, जिन्होंने 2022 में लगभग 4 अरब डॉलर की सहायता दी और आईएमएफ के वित्तीय आश्वासन से देश के सुधार कार्यक्रम को मजबूती दी।

Sri lankan mp harsha de silva supports indias stand on us tariff policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 06:13 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Sri Lanka
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

2

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

3

NSA डोभाल के बाद अब विदेश मंत्री जयशंकर जा रहे रूस, जानें क्यों अहम है ये दौरा

4

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय पर हमला, कट्टरपंथियों ने उपासना स्थलों को किया आग के हवाले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.