

कोलंबो: श्रीलंका के वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की की। सोमवार को यानि आज अनुरा श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के तौर शपथ लेंगे। जीत के बाद दिसानायके ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि हजारों लोगों के प्रयास का परिणाम है।
अनुरा कुमारा दिसानायके की जीत पर तमाम देशों से जीत के लिए बधाई संदेश आ रहा है। भारत की ओर से भी पड़ोसी देश के नए निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई संदेश पहुंचा। प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। तो वहीं पीएम मोदी की बधाई संदेश पर दिसानायके ने भी प्रतिक्रिया दी।
पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अनुरा कुमारा दिसानायके को टैग करके जीत की बधाई दी। उन्हों कहा कि दिसानायके को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई। भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन SAGAR में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी की बधाई संदेश पर दिसानायके
पीएम मोदी की बधाई संदेश पर अनुरा कुमारा दिसानायके साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आपके इन बहुमूल्य शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता से सहमत हूं। हम साथ मिलकर अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।
विजन SAGAR क्या है
यह एक समुद्री पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र को प्राथमिकता देती है। श्रीलंका, भारत की पड़ोस पहले नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (SAGAR) के विजन में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। सागर विजन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही सभी क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए रास्ते तलाशे ।
भारत और श्रीलंका के बीच का संबंध
भारत, श्रीलंका का सबसे करीबी पड़ोसी देश है। दोनों देशों के बीच संबंध 2,500 साल से भी ज्यादा पुराना है। दोनों पक्षों ने बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई संपर्क की विरासत को आगे बढ़ाया है । हाल के वर्षों में, संबंधों की विशेषता उच्चतम राजनीतिक स्तर पर घनिष्ठ संपर्क, बढ़ते व्यापार और निवेश, विकास, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हित के प्रमुख मुद्दों की व्यापक समझ है।
बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट पार्टी के 55 वर्षीय नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को विजेता घोषित किया गया है। वे आज श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। दिसानायके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह जीत हम सभी की है।
अपनी जीत पर दिसानायके ने क्या कहा
अनुरा कुमारा दिसानायके ने जीत के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट में लिखा कि सदियों से हमने जो सपना देखा था, वह आखिरकार साकार हो रहा है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का नतीजा नहीं है, बल्कि आप जैसे लाखों लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। आपकी प्रतिबद्धता ने हमें यहां तक पहुंचाया है और इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। यह जीत हम सबकी है।
दिसानायके ने आगे कहा, यहां तक पहुंचने का हमारा सफर कई लोगों के बलिदानों से तय हुआ है, जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए अपना पसीना, आंसू और यहां तक कि अपनी जान भी दे दी। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।