घरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन
Migrants Spain Border: स्पेन के सेउटा में मोरक्को से आए प्रवासियों ने भारी अराजकता पैदा कर दी है। हिंसा और डूबने से 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि इटली-फ्रांस ने अपनी सीमाएं सील करने की चेतावनी दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
स्पेन में प्रवासियों ने मचाया बवाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Spain Migrants Ceuta: यूरोप के देश स्पेन में इस समय युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सेउटा में मोरक्को से लगभग 60,000 अवैध प्रवासियों की भारी भीड़ ने अचानक घुसपैठ कर दी है।
समुद्र के रास्ते तैरकर और छोटी नावों के जरिए आए इन प्रवासियों ने सेउटा की सड़कों पर जमकर उत्पाद मचाया है, जिससे समूचे यूरोप में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस दौरान हुई हिंसा, भगदड़ और समुद्र में डूबने की घटनाओं में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने खोली घुसपैठ की राह
इस संकट के पीछे स्पेन की सुप्रीम कोर्ट का एक हालिया कानूनी फैसला मुख्य कारण बताया जा रहा है। दरअसल, कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि समुद्र के रास्ते स्पेन की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासियों को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
नेवी-एयरफोर्स तबाह, पर अभी भी कुछ ताकत बाकी… ईरान को ट्रंप की दोटूक धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर ठोकेंगे
पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 मौतों के बाद PoJK में हालात बेकाबू; इंटरनेट ठप
जमीन के नीचे से वार करेगा अमेरिका? ड्रैगन की सुरक्षा को इन हथियारों से बड़ा खतरा, चीनी एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील
इस कानूनी खामी का फायदा उठाकर हजारों की संख्या में युवा और बच्चे समुद्र के रास्ते सेउटा और मेलिला के तटों पर पहुंच गए। सेउटा के राष्ट्रपति जुआन जीसस विवा्स ने इसे एक बड़ा ‘मानवीय और सामाजिक आपातकाल’ घोषित किया है।
The situation at the border between Spain and Morocco is completely out of control. North African Muslim criminals attack civilians and police. Europe is under Islamic attack. pic.twitter.com/2NmRehlpax — RadioGenoa (@RadioGenoa) July 31, 2026
घरों और दुकानों में लूटपाट से दहशत
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, सेउटा की सड़कों पर अराजकता का माहौल है। भूख से बेहाल प्रवासियों की भीड़ जबरन लोगों के घरों और दुकानों में घुस रही है। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और इमारतों की खिड़कियां तोड़कर अंदर दाखिल होने की कोशिश की।
🚨#BREAKING: The Moroccan Muslims who have invaded the small Spanish city of Ceuta are now BREAKING INTO STORES by the HUNDREDS. Police are completely overwhelmed. Migrants can be seen running from one store to the next, grabbing items and running. WHERE IS THE MILITARY?!!!!! pic.twitter.com/NjqQAI4zgD — Matt Van Swol (@mattvanswol) July 31, 2026
स्थिति को संभालने के लिए स्पेन सरकार ने सेना और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि सुरक्षाकर्मी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।
Ceuta and Melilla are set on fire. pic.twitter.com/AXizcwqySO — RadioGenoa (@RadioGenoa) July 31, 2026
इटली और फ्रांस ने दी सीमाएं सील करने की चेतावनी
स्पेन के इस संकट ने पड़ोसी यूरोपीय देशों की भी नींद उड़ा दी है। चूंकि स्पेन यूरोपीय संघ का हिस्सा है, इसलिए वहां से प्रवासियों के अन्य देशों में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इसे यूरोप की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा बताया है और संकेत दिए हैं कि इटली खुली सीमाओं वाले शेंगेन समझौते को निलंबित कर सकता है।
North African Muslim criminals have just broken into Spain from Morocco via Ceuta. Europe is under attack. pic.twitter.com/kehj5LHvec — RadioGenoa (@RadioGenoa) July 30, 2026
यह भी पढ़ें:- जमीन के नीचे से वार करेगा अमेरिका? ड्रैगन की सुरक्षा को इन हथियारों से बड़ा खतरा, चीनी एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
वहीं, फ्रांस ने भी स्पेन के साथ लगने वाली अपनी सीमाओं पर सुरक्षा और नियंत्रण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और त्वरित प्रतिक्रिया दी जा रही है। अब तक करीब आधे प्रवासियों को वापस भेजने का दावा किया गया है, लेकिन सेउटा और मेलिला में तनाव अभी भी चरम पर है।
