Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 मौतों के बाद PoJK में हालात बेकाबू; इंटरनेट ठप

Pakistan PoJK Violence: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात बेकाबू हो गए हैं। सुरक्षा बलों की फायरिंग में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है और 250 से अधिक के घायल होने की खबर है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 01, 2026 | 08:27 AM

PoJK में भड़की हिंसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pakistan PoJK Violence Death Toll: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में पिछले कई दिनों से जारी तनाव अब खूनी संघर्ष में बदल चुका है। महंगाई और प्रशासनिक भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय नागरिकों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीधी फायरिंग की है, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत और 250 से अधिक के घायल होने की खबर है। रावलाकोट के बाद अब मुजफ्फराबाद में भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

मुजफ्फराबाद में भारी बवाल

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फराबाद में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हुई। हालात को काबू में करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं।

हालांकि मुजफ्फराबाद में हुई मौतों का अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे सटीक जानकारी बाहर आने में काफी मुश्किलें हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नेवी-एयरफोर्स तबाह, पर अभी भी कुछ ताकत बाकी… ईरान को ट्रंप की दोटूक धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर ठोकेंगे

घरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन

जमीन के नीचे से वार करेगा अमेरिका? ड्रैगन की सुरक्षा को इन हथियारों से बड़ा खतरा, चीनी एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

PoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील

क्यों जल रहा है PoJK?

इस बड़े आंदोलन का नेतृत्व ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) कर रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बुनियादी सुविधाओं, बिजली की बढ़ती कीमतों और आटे जैसी जरूरी चीजों की कमी पर ध्यान नहीं दे रही है।

इसके अलावा, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और राजनीतिक भेदभाव ने भी लोगों के गुस्से को भड़काने का काम किया है। रावलाकोट से शुरू हुआ ‘लॉन्ग मार्च’ फिलहाल सुरक्षा बलों की भारी घेराबंदी के कारण बीच में ही रुका हुआ है।

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

PoJK में मानवाधिकारों के सरेआम उल्लंघन और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर की गई क्रूर कार्रवाई पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इस अत्याचार के लिए पाकिस्तान की जवाबदेही तय करें। भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-  जमीन के नीचे से वार करेगा अमेरिका? ड्रैगन की सुरक्षा को इन हथियारों से बड़ा खतरा, चीनी एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

भारत सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा है और पाकिस्तान का वहां कोई कानूनी अधिकार नहीं है। नई दिल्ली ने PoJK में पाकिस्तान द्वारा कराए जाने वाले तथाकथित चुनावों को भी सिरे से खारिज कर दिया है।

Pojk violence muzaffarabad rawalakot firing protests death toll

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 08:27 AM

Topics:  

  • Pakistan News
  • PoK
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.