- Hindi News »
- World »
- South Korea Air Force Jets Accidentally Drop Bombs On Homes Injuring 15
South Korea: साउथ कोरिया में वायु सेना की बड़ी चूक, ट्रेनिंग के दौरान घरों पर गिराए बम, 15 घायल
- Written By: मनोज आर्या
South Korea: सैन्य अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए बमों के कारण घरों और एक चर्च को नुकसान पहुंचने से पंद्रह लोग घायल हो गए। अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
पोचेओन: दक्षिण कोरिया में आज गुरुवार, (6 मार्च) को एक बड़ा हादसा हुआ। जहां KF-16 फाइटर प्लेन ने सैन्य अभ्यास के दौरान गलती से आवसीय क्षेत्रों में आठ बम गिरा दिए, जिसमें 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उत्तर कोरिया के पोचेओन शहर में हुई। यह राजधानी सियोल से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।
सैन्य अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए बमों के कारण घरों और एक चर्च को नुकसान पहुंचने से पंद्रह लोग घायल हो गए। अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। वायुसेना ने नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
हादसे में 7 इमारते हुईं क्षतिग्रस्त
योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि छह नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। रॉयटर्स के अनुसार, ग्योंगगी-डो बुक्बू अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घायल हुए 15 लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
ईरान के हालात देख घबराए किम जोंग उन! अब तानाशाह को कुछ हुआ तो बरसेंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, बदल गया संंविधान
वायु सेना ने बताई हादसे की वजह
इस घटना को लेकर दक्षिण कोरियाई वायु सेना ने अपने बयान में कहा, ‘केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा असामान्य रूप से छोड़े गए एमके-82 बम फायरिंग रेंज के बाहर जाकर गिरे हैं, जिस वजह से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। वायु सेना यह जांच करने के लिए एक समिति गठित करेगी कि दुर्घटना क्यों हुई और नागरिकों को कितना नुकसान हुआ है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
वायु सेना ने मांगी मांफी
वायु सेना की ओर से दिए गए बयान में आगे कहा गया है कि लड़ाकू विमान वायु सेना के साथ संयुक्त लाइव फायरिंग अभ्यास में हिस्सा ले रहा था। वायुसेना ने नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी है और उम्मीद जताई कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वायुसेना ने कहा कि वह पीड़ितों के लिए मुआवजा और अन्य जरूरी कदम उठाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेगी।
South korea air force jets accidentally drop bombs on homes injuring 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMक्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
May 26, 2026 | 07:05 PMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














