-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Soldiers In Sudan Fired Bullets On Civilians 54 People Died Un Condemned The Attack
सूडान में जवानों में आम नागरिकों पर बरसाई गोलियां, 54 लाेगों की मौत, UN ने दिया बड़ा बयान
- Written By: आकाश मसने
सूडान की सेना के खिलाफ लड़ने वाले एक अर्धसैनिक समूह ने ओमडुरमैन शहर में खुले बाजार में हमला किया जिसमें 54 लोग मारे गए और 158 लोग घायल हो गए। इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र संघ का बयान आया है...

सूडान में अर्धसैनिक बल के जवानों ने आम नागरिकों पर बरसाई गोलियां (सोर्स: सोशल मीडिया)
खार्तूम: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों की बीच चल रही जंग का तांडव शनिवार को सड़कों पर देखने को मिला। इसने 54 आम नागरिकों की जान ले ली। सूडान के अर्धसैनिक बल के जवानों के खुले बाजार में अंधाधुन गोलियां बरसाई और 54 लाेगों को भून डाला। इस हमले की संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी निंदा की है।
सूडान की सेना के खिलाफ लड़ने वाले एक अर्धसैनिक समूह ने ओमडुरमैन शहर में खुले बाजार में हमला किया जिसमें 54 लोग मारे गए और 158 लोग घायल हो गए। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि शनिवार को सबरीन मार्केट में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ (RSF) द्वारा किए गए हमले में कम से कम 158 अन्य लोग घायल हो गए।
आरएसएफ की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। संस्कृति मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलीसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहत हुए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमले से ‘‘निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा है।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: आजादी के 250 साल वैश्विक औसत से 6 गुना GDP; जानिए कैसे दुनिया का सबसे समृद्ध देश बना अमेरिका?
Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
सिंधु जल संधि से POK तक… भारत के कूटनीतिक प्रहार से बैकफुट पर पाक, दुनिया के सामने खुली पोल
सूडान के ‘डॉक्टर्स सिंडिकेट’ ने आरएसएफ के हमले की निंदा की। इसने कहा कि एक गोला अल-नव अस्पताल से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा, जहां बाजार में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए। इसने कहा कि अस्पताल में लाए गए ज्यादातर शव महिलाओं और बच्चों के है। साथ ही इसने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा दलों, विशेषकर सर्जन और नर्सों की भारी कमी है।
2023 से चल रहा सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष
जानकारी के लिए बता दें कि सूडान में अप्रैल 2023 में संघर्ष शुरू हुआ था। सेना और आरएसएफ के सदस्यों के बीच तनाव राजधानी खार्तूम और विशाल पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश के अन्य शहरों में लड़ाई में बदल गया। पिछले सप्ताह भी दारफुर के पश्चिमी क्षेत्र शहर एल फशेर के एकमात्र अस्पताल पर आरएसएफ के हमले में लगभग 70 लोग मारे गए थे।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने कहा कि वह कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों की जांच कर रहा है और बाइडन प्रशासन ने आरएसएफ और उसके समर्थकों पर युद्ध में नरसंहार करने का आरोप लगाया है।
सूडान में आम नागरिकों पर हमले की यूएन ने की निंदा
सूडान में शनिवार को हुए आम नागरिकों पर हमले की संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने निंदा की है। रविवार को संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
Soldiers in sudan fired bullets on civilians 54 people died un condemned the attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














