चीन में अचानक धंसी सड़क, खुला ‘पाताल’ का रास्ता; रोंगटे खड़े कर देगा सिंकहोल का ये VIDEO
Shanghai Massive Sinkhole: चीन के शंघाई में एक सड़क अचानक धंसने से कई फीट गहरा सिंकहोल बन गया। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण शहर अपनी ही जमीन के नीचे खोखला हो रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन के शंघाई में अचानक धंस गई सड़क, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
China Road Collapse: चीन के सबसे आधुनिक और चकाचौंध से भरे शहर शंघाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को शहर की एक व्यस्त सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई और वहां कई फीट गहरा एक विशालकाय सिंकहोल बन गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं।
पलक झपकते ही पाताल में समा गई सड़क
सड़क के किनारे लगे कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि व्यस्त यातायात के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते वहां एक खौफनाक गड्ढा हो गया, जो पाताल के रास्ते जैसा लग रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि अनियंत्रित शहरीकरण और बुनियादी ढांचे की अनदेखी का परिणाम है। शंघाई जो अपनी ऊंची इमारतों के लिए प्रसिद्ध है अब अपनी ही जमीन के नीचे खतरनाक रूप से खोखला होता जा रहा है।
देखें VIDEO-
A massive sinkhole has opened up, swallowing a key section of roadway in Shanghai, China. pic.twitter.com/cHqpihXZzQ — Open Source Intel (@Osint613) February 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
जमीन धंसने के पीछे की बड़ी वजह
विशेषज्ञों ने इस हादसे के पीछे मुख्य रूप से दो कारण बताए हैं:
मुलायम मिट्टी और भूजल: शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नरम जलोढ़ मिट्टी से बनी है। जमीन के अंदर से अत्यधिक पानी निकालने और रेत की पतली परतों के कारण नीचे खाली जगह बन गई है, जो भारी दबाव नहीं झेल पा रही।
निर्माण कार्यों में लापरवाही: शहरी विस्तार की अंधी दौड़ में जमीन के नीचे की जा रही खुदाई ने मिट्टी की पकड़ को कमजोर कर दिया है। एक चौंकाने वाला आंकड़ा यह भी है कि 2017 से 2023 के बीच चीन में हुए 72 प्रतिशत सिंकहोल मानवीय गतिविधियों और बुनियादी ढांचे की खामियों के कारण हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- राफेल का शिकारी या ‘कागजी शेर’? रियाद एयर डिफेंस शो में बेनकाब हुआ पाकिस्तान का पसंदीदा चीनी जेट
पहले भी मिली थी चेतावनी
चीन के शंघाई में इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2024 में शंघाई के ही मिन्हांग जिले में सीवेज पाइप फटने के कारण सड़क करीब 10 मीटर तक धंस गई थी। हालांकि तब कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इस बार का सिंकहोल पहले से कहीं ज्यादा भयानक और तबाही मचाने वाला बताया जा रहा है। यह घटना उन लाखों लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जो हर दिन इन सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालकर चलते हैं।
