मिलकर मिडिल ईस्ट में बनाया दबदबा…फिर सऊदी-UAE में कैसे हो गई कट्टर दुश्मनी, जानें पूरी कहानी
Saudi Arabia-UAE Tension: सऊदी अरब और यूएई के बीच यमन, व्यापार और राजनीति में तनाव बढ़ रहा है, जहां दोनों देश एक-दूसरे के विरोधी बनकर अलग-अलग गुटों का समर्थन कर रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
सऊदी अरब-यूएई में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saudi Arabia-UAE Clash: मिडिल ईस्ट के देशों में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का हमेशा ही दबदबा रहा है। ये दोनों देशों की दोस्ती बहुत मजबूत थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है, और वो एक-दूसरे के विरोधी बनते दिख रहे हैं। खासकर यमन के मुद्दे पर इन दोनों देशों के बीच झड़पें हो रही हैं।
यमन में सऊदी अरब और यूएई दोनों ही अपनी सेनाएं भेज चुके हैं। सऊदी अरब ने 30 दिसंबर 2025 को यमन के दक्षिणी बंदरगाह मुकल्ला पर हवाई हमला किया। सऊदी का कहना था कि उसने यूएई से जुड़े हथियारों की खेप को निशाना बनाया था। यूएई ने सऊदी के इस दावे को खारिज किया और कहा कि जिस खेप पर हमला किया गया, वह हथियारों की नहीं, बल्कि रसद और सामान की थी। इस हमले के बाद यमन की सऊदी समर्थित सरकार ने यूएई की सेना को देश छोड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद यूएई ने अपनी सेना को वापस बुला लिया।
सऊदी अरब-यूएई पक्के दोस्त
सऊदी अरब और यूएई के रिश्ते हमेशा करीबी रहे हैं। दोनों देश सुन्नी मुस्लिम बहुल हैं और उनकी अर्थव्यवस्था तेल पर निर्भर है। इन दोनों देशों की दोस्ती खासकर ईरान के बढ़ते प्रभाव के कारण मजबूत रही। 2010 के दशक की शुरुआत में दोनों देशों के रिश्ते बहुत मजबूत थे। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के शासक मोहम्मद बिन जायद ने मिलकर इस्लामी कट्टरवाद और ईरान के खिलाफ कई संयुक्त कदम उठाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
क्या है दुश्मनी की वजह?
अब दोनों देश तेल की इकॉनमी से बाहर निकलकर दूसरे क्षेत्रों में विकास की कोशिश कर रहे हैं। यूएई ने दुबई को ग्लोबल हब बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जबकि सऊदी अरब का “विजन 2030” भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सऊदी अब अपने नए प्रोजेक्ट्स जैसे नियोम सिटी और रियाद एयर हब पर ध्यान दे रहा है, जो उसे ग्लोबल हब बनाने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: ताइवान पर रूस का बड़ा बयान: बताया चीन का अटूट हिस्सा, पश्चिमी देशों की घेराबंदी का किया विरोध
सऊदी अरब और यूएई अब एक-दूसरे को व्यापार, राजनीति और वैश्विक शक्ति के मामले में चुनौती दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब केवल यमन ही नहीं, बल्कि सूडान, लीबिया, और इजिप्ट जैसे अन्य देशों में भी अलग-अलग गुटों का समर्थन हो रहा है। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष भविष्य में और भी बढ़ सकता है।
