- Hindi News »
- World »
- Saudi Bans Mecca Entry Hajj Season For Overcrowding Without Permits
हज के दौरान मक्का में एंट्री बंद, सऊदी अरब ने इसलिए लिया ये बड़ा फैसला
सऊदी अरब ने बिना परमिट के 2025 में हज करने आ रहे लोगों पर मक्का में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। 2024 में मक्का में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा बिना परमिट के हज करने आए लोग थे।
- Written By: अक्षय साहू

हज के दौरान मक्का में एंट्री बंद
रियाद: सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए मक्का जा रहे 269,600 से ज्यादा लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। सऊदी अरब ने ये फैसला मक्का में भीड़ कम करने के मद्देनजर लिया है। सरकार ने सिर्फ ऐसे लोगों को मक्का जाने से रोका है जिनके पास हज परमिट नहीं है।
सऊदी सरकार बिना परमिट के हज करने आए लोगों को मक्का में भीड़भाड़ के लिए दोषी मानती है। 2024 की गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु शामिल थे। हालांकि बिना परमिट के हज आने वालों पर 5,000 डॉलर तक का जुर्माना और निर्वासन जैसी सजा देने का नियम है।
स्थानिय लोगों को भी लेना होता है परमिट
हज करने के लिए परमिट का नियम केवल बाहर से आए लोगों के लिए नहीं है। बल्कि मक्का में रहने वाले स्थानीय नागरिकों के लिए भी है। नियम के अनुसार हज करने के लिए आपको परमिट लेने की आवश्यकता होती है भले ही आप पूरे साल मक्का में ही क्यों न रहते हों, इसमें सऊदी अरब के नागरिक और वहां के निवासी भी शामिल हैं। हज नियमों का उल्लंघन करने के लिए 23 हजार से ज्यादा सऊदी के लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और 400 हज कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफाश
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
आने वाले दिनों में बढ़ेगी भीड़
जानकारी के मुताबिक मक्का में इस समय 14 लाख मुसलमानहैं। लेकिन ये संख्या आने वाले समय में बढ़ने वाली है। हज मक्का की वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है और इसमें कई धार्मिक अनुष्ठान शामिल होते हैं। मुस्लिम धर्म में हर ऐसे व्यक्ति को हज करने का दायित्व है, जो शारीरिक और आर्थिक रूप से ऐसा करने में सक्षम हो।
अमेरिका की हरकतों से एशिया में भड़केगा महायुद्ध? सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया तक माहौल गरम
20 लाख से अधिक लोग हर साल करते हैं हज
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 20 लाख से अधिक लोग 5 दिन की हज यात्रा के लिए मक्का आते हैं। लेकिन बीते कुछ सालों में हज यात्रा पर गर्मी का असर पड़ा है। हज यात्री बहुत सारे धार्मिक अनुष्ठान दिन के उजाले में करते हैं, ऐसे में गर्मी के कारण मौत होना आम बात है। इस दौरान कई बार भगदड़ भी मच जाती है। 2024 में भी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। सऊदी सरकार ने ऐसी ही किसी घटना से बचने के लिए बिना परमिट के हज के लिए आए लोगों पर मक्का में प्रवेश करने पर रोक लगाई है।
Saudi bans mecca entry hajj season for overcrowding without permits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














