- Hindi News »
- World »
- Saudi Arabia Government Vision 2030 Ban On Sale Of Liquor Lifted
हराम से हलाल तक! अब सऊदी में छलकेंगे जाम, 2026 तक 600 जगहों में शुरू होगी बिक्री
सऊदी अरब सरकार ने यह फैसला टूरिज्म और वैश्विक निवेश को बढ़ाने, 2030 के एक्सपो और 2034 के फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की तैयारी को देखते हुए लिया गया है।
- Written By: अक्षय साहू

सऊदी में बिकेगी शराब (फोटो- सोशल मीडिया)
रियाद: इस्लाम में शराब को हराम माना गया है। सऊदी अरब में सख्त शरीयत कानूनों के तहत शराब पर प्रतिबंध था। लेकिन सऊदी ने 73 साल पुराने प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। सरकार ने चुनिंदा पांच सितारा होटलों, रिसॉर्ट्स और लाइसेंस प्राप्त सुविधाओं में शराब बेचने और पीने की अनुमति देने का फैसला किया है।
सऊदी अरब सरकार ने यह फैसला अपने ‘विजन 2030’ योजना को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसका मकसद देश के टूरिज्म और वैश्विक निवेश का केंद्र बनाना है। इसके चलते लोग सवाल पूछ रहेहैं कि क्या आने वाले समय में इस्लाम में प्रतिबंधित चीजें सऊदी की पहचान बनने वाली हैं? सऊदी सरकार ने यह फैसला क्यों किया?
74 साल से शराब पर प्रतिबंध
सऊदी अरब में लोगों के शराब पीने पर 73 साल से प्रतिबंध है। सऊदी में रह रहे राजनयिकों को ही शराब पीने की इजाजत है लेकिन इसके लिए भी सख्त शर्तें हैं। हालांकि अब देश के करीब 600 स्थानों पर शराब बिक्री की अनुमति दे दी गई है। इनमें फाइव-स्टार होटल, हाई-एंड रिसॉर्ट्स, डिप्लोमैटिक जोन और प्रमुख टूरिज्म प्रोजेक्ट्स जैसे नियोम, सिंदाला द्वीप और रेड सी प्रोजेक्ट शामिल हैं। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और प्रवासियों के लिए होगी। सऊदी के आम लोगों पर यह प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
बेबस हुई दुनिया! ईरान ने ‘Hormuz’ पर लगाई सख्त पाबंदी, अमेरिका-इजरायल के लिए पैदा हुई नई आफत
अब होगी असली जंग! चीन की इस भविष्यवाणी से दुनिया में बढ़ी टेंशन, क्या ईरान युद्ध में बुरी तरह फंसेगा अमेरिका?
इस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?
जानकारी के मुताबिक, सरकार का यह फैसला आर्थिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके उद्देश्य तेल पर निर्भरता को कम करना है। इसके अलावा माना जा रहा है कि यह निर्णय 2030 के एक्सपो और 2034 के फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की तैयारी को देखते हुए लिया गया है।
जितना मोटा पेट उतना बड़ा लोन, इस देश में बैंक बैलेंस नहीं वजन देखकर तय होती है रकम
1951 तक शराब पर नहीं था प्रतिबंध
सऊदी अरब में शराब पर प्रतिबंध 1951 में एक हादसे के बाद लगाया गया था। नवंबर 1951 में सऊदी अरब के जेद्दाह में पार्टी के दौरान सऊदी के प्रिंस मिशारी बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने और शराब न मिलने पर नशे में एक ब्रिटिश राजदूत सिरिल उस्मान को गोली मार दी थी। इसमें उस्मान की मौत हो गई थी। इसके बाद किंग अब्दुलअज़ीज़ बिन अब्दुल रहमान अल सऊद ने सऊदी में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।
Saudi arabia government vision 2030 ban on sale of liquor lifted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM













