अब होगी असली जंग! चीन की इस भविष्यवाणी से दुनिया में बढ़ी टेंशन, क्या ईरान युद्ध में बुरी तरह फंसेगा अमेरिका?

China Nostradamus Prediction: चीन के प्रोफेसर जियांग जिन्हें 'चीनी नास्त्रेदमस' कहा जाता है उन्होंने ईरान-US युद्ध को लेकर एक खतरनाक चेतावनी दी है। उनकी पिछली कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है।
Now the Real Battle Begins! China's Prediction Sparks Global Tensions—Will the US Get Deeply Entangled in a War with Iran?
चीन के प्रोफेसर जियांग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

China Nostradamus Prediction US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच 'चीनी नास्त्रेदमस' के नाम से मशहूर प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन की एक नई भविष्यवाणी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रोफेसर जियांग, जो 'प्रिडिक्टिव हिस्ट्री' नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा यह संघर्ष केवल हवाई हमलों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अमेरिका अंततः ईरान में अपनी जमीनी सेना (Ground Troops) भेजने पर मजबूर होगा जिससे यह युद्ध पहले से कहीं अधिक विनाशकारी रूप ले लेगा।

सच साबित हुई पिछली भविष्यवाणियां

प्रोफेसर जियांग की भविष्यवाणियों को इसलिए गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि उनकी पिछली कई बातें बिल्कुल सटीक बैठी हैं। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान को कड़ी धमकियां देंगे और डेडलाइन तय करेंगे लेकिन अंत में वे युद्ध से पीछे हट जाएंगे। हाल ही में ट्रंप द्वारा दी गई डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले घोषित किया गया युद्धविराम जियांग की इसी भविष्यवाणी की पुष्टि करता है। इसके अलावा, उन्होंने दो साल पहले ही ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने की सटीक भविष्यवाणी भी की थी।

रणनीति और लचीलापन जीत की कुंजी

जियांग के अनुसार, इस युद्ध में जीत केवल मजबूत हथियारों या विशाल सैन्य शक्ति से तय नहीं होगी। उन्होंने विश्लेषण किया है कि ईरान भले ही अमेरिका के मुकाबले सैन्य रूप से कम शक्तिशाली हो लेकिन वह बहुत सावधानी और लचीली रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। जियांग का मानना है कि जो पक्ष हालात के हिसाब से खुद को बेहतर तरीके से ढाल पाएगा और जिसके पास अधिक कूटनीतिक विकल्प होंगे, जीत उसी की होगी।

क्या हार जाएगा अमेरिका?

चीनी प्रोफेसर की तीसरी और सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि Iran युद्ध के अंत में अमेरिका की हार होगी। हालांकि वर्तमान में युद्धविराम लागू है और कोई अंतिम परिणाम नहीं निकला है लेकिन जियांग का तर्क है कि ईरान ने जिस तरह से लंबे समय तक अमेरिका का डटकर सामना किया है, उससे ट्रंप प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है। जियांग की इस चेतावनी ने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के बीच नई बहस छेड़ दी है कि क्या अमेरिका वास्तव में जमीनी हमले का जोखिम उठाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com