सऊदी की शादी में मेहमानों को मिले ‘सोने के बिस्किट’, डिब्बा खुलते ही फटी रह गईं सबकी आंखें; देखें VIDEO
Gold Biscuits Viral Video: सऊदी अरब की एक शाही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेहमानों को सोने के बिस्किट देने का दावा किया गया है। जानिए क्या है इस 'सुनहरे' उपहार के पीछे की असली सच्चाई।
- Written By: अमन उपाध्याय
सऊदी की शादी में मेहमानों को मिले 'सोने के बिस्किट', फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Saudi Arab Royal Wedding: सऊदी अरब अपनी भव्यता और शाही जीवनशैली के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक शाही शादी में मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर 24 कैरेट सोने के बिस्किट बांटे गए हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग यह देखकर दंग रह गए कि क्या वास्तव में कोई शादी में इतना कीमती उपहार दे सकता है?
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक बेहद भव्य वेडिंग वेन्यू दिखाई दे रहा है, जो किसी महल से कम नहीं लग रहा है। वहां मौजूद मेहमान पारंपरिक अरबी लिबास में नजर आ रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बड़े ही शान से एक नक्काशीदार डिब्बा लेकर आता है और उसे मेहमानों के सामने खोलता है।
डिब्बे के अंदर चमकते हुए बिस्किट रखे नजर आते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली सोने की तरह लग रहे हैं। इसे देखकर वहां मौजूद शेखों और मेहमानों के चेहरे पर भी हैरानी के भाव देखे जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
देखें VIDEO-
At a Saudi wedding the bride’s brother gifts the groom’s family 24-karat gold biscuits.pic.twitter.com/3F0BwnuZSq — Massimo (@Rainmaker1973) February 11, 2026
24 कैरेट गोल्ड या कुछ और?
जैसे ही यह वीडियो एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया गया, यूजर्स ने दावे करने शुरू कर दिए कि ये असली 24 कैरेट सोने के बिस्किट हैं। कुछ यूजर्स ने इसे सऊदी अरब की बेहिसाब अमीरी का सबूत बताया तो कुछ ने इसे केवल दिखावा करार दिया। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया है। हालांकि, जब इस वीडियो की बारीकी से पड़ताल की गई, तो इसकी ‘सुनहरी’ सच्चाई कुछ और ही निकली।
चॉकलेट का ‘रॉयल’ अवतार
वास्तव में, जिसे लोग 24 कैरेट सोने का बिस्किट समझकर हैरान हो रहे थे, वह कोई महंगी धातु नहीं बल्कि एक लग्जरी चॉकलेट थी। तहकीकात और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मशहूर ‘पैची’ ब्रांड की चॉकलेट है जिसे खास तौर पर सुनहरी पन्नी (गोल्डन फॉइल) में इस तरह लपेट गया था कि वह हूबहू सोने के बिस्किट जैसी दिखे। यह शाही परिवारों और अमीरों के बीच मेहमानों के स्वागत का एक बेहद आधुनिक और कलात्मक तरीका है जहां साधारण चीजों को भी ‘रॉयल टच’ दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- कैरेबियन सागर में अमेरिका का मिसाइल हमला, संदिग्ध ड्रग्स नाव के उड़े परखच्चे; कई लोगों की मौत
खूब सर्च हो रहा वीडियो
हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जा रहा है और लोग इसे असली मान रहे हैं लेकिन ‘नवभारत’ इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह घटना इस बात का बड़ा उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चमकती चीज सोना नहीं होती। कई बार कूट और भ्रामक दावों के कारण असली कहानी पीछे छूट जाती है इसलिए किसी भी सनसनीखेज खबर पर यकीन करने से पहले उसकी सच्चाई जानना आवश्यक है।
