- Hindi News »
- World »
- Saudi Arabia Snatched Algeria From Uae 7 Billion Dollar Deal Geopolitics
मिडिल ईस्ट में नया ‘शीतयुद्ध’! सऊदी ने छीना यूएई का सबसे भरोसेमंद साथी, जानें अल्जीरिया के बागी होने का कारण
Saudi UAE Algeria Conflict: मिडिल ईस्ट में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। सऊदी अरब ने यूएई को बड़ा झटका देते हुए अल्जीरिया को अपने पाले में कर लिया है, जिससे पुराने रणनीतिक समीकरण ध्वस्त हो गए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

सऊदी यूएई अल्जीरिया तनाव, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Middle East Cold War News: अरब जगत के दो सबसे शक्तिशाली देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच अब अल्जीरिया को लेकर एक नया ‘शीतयुद्ध’ छिड़ गया है। हालिया घटनाक्रमों में सऊदी अरब ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल करते हुए अल्जीरिया को यूएई के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकाल लिया है।
इसके साथ ही अल्जीरिया ने यूएई के साथ अपने पुराने और महत्वपूर्ण समझौतों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे अबू धाबी को बड़ा रणनीतिक नुकसान हुआ है।
7 अरब डॉलर की डील
सऊदी अरब ने अल्जीरिया को अपने करीब लाने के लिए आर्थिक और सामरिक मोर्चे पर बड़े कदम उठाए हैं। सऊदी ने अल्जीरिया के साथ 7 अरब डॉलर (करीब 58,000 करोड़ रुपये) के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो अपशिष्ट संकट के प्रबंधन से जुड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
इसके अलावा, दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समझौते पर भी बातचीत अंतिम चरण में है। इस डील के तहत भविष्य में अल्जीरिया की सुरक्षा की जिम्मेदारी सऊदी अरब संभाल सकता है। इस कूटनीतिक बढ़त का असर यह हुआ है कि अमेरिका का नजरिया भी अब अल्जीरिया को लेकर बदलने लगा है।
अल्जीरिया क्यों हुआ बागी?
अल्जीरिया और यूएई के बीच दरार का मुख्य कारण संप्रभुता का मुद्दा है। अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने यूएई पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने साल 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में दखल देने की कोशिश की थी। इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ मानते हुए अल्जीरिया ने यूएई के साथ अपना हवाई सेवा समझौता तोड़ने का ऐलान कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच सीधा हवाई संपर्क खत्म हो सकता है।
सामरिक महत्व और पुरानी रंजिश
अल्जीरिया क्षेत्रफल के लिहाज से अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है और भूमध्य सागर पर इसकी स्थिति इसे सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत शिपिंग ट्रैफिक इसी क्षेत्र से गुजरता है। सऊदी अरब द्वारा यूएई को झटका देने का यह पहला मामला नहीं है।
यह भी पढ़ें:- कनाडा को लगे 3 बड़े झटके, अल्बर्टा की आजादी से लेकर ब्रिज तक; ट्रंप के आगे बेबस हुए मार्क कार्नी
इससे पहले यमन में सऊदी ने यूएई समर्थित जहाजों पर बमबारी कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया था। वहीं सूडान में भी सऊदी ने अमेरिका की एंट्री कराकर यूएई समर्थित आरएसएफ (RSF) के प्रभाव को कम करने का खेल खेला है। जानकारों का मानना है कि अल्जीरिया का पाला बदलना यूएई के लिए उत्तरी अफ्रीका में एक बड़ी हार है।
Saudi arabia snatched algeria from uae 7 billion dollar deal geopolitics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMBPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
May 17, 2026 | 06:10 PMMoushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMसागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
May 17, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













