-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- S Jaishankar Warns West Terrorism Will Backfire Details Inside
आज चुप रहोगे, कल भुगतोगे… आतंकवाद पर जयशंकर की पश्चिमी देशों को चेतावनी, लादेन की दिलाई याद
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में आतंकवाद पर भारत की स्थिति को स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने ओसामा बिन लादेन के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि वह किस जगह छिपा हुआ था।

आतंकवाद पर जयशंकर की पश्चिमी देशों को चेतावनी, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
ब्रसेल्स: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। इस मुलाकात में उन्होंने भारत के रणनीतिक महत्व और वैश्विक भूमिका को रेखांकित किया, साथ ही यूरोपीय संघ की कुछ प्रमुख नीतियों पर अपनी चिंताएं भी साझा कीं। इसके अलावा, जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष की सराहना की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए ओसामा बिन लादेन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन नाम का एक आतंकवादी पाकिस्तान के एक शहर में सालों तक बिना रोक-टोक के कैसे सुरक्षित रह सका?” उन्होंने यह बात इसलिए कही ताकि दुनिया यह समझे कि यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद का वैश्विक मसला है, जो अंततः सभी को प्रभावित करेगा।”
युद्ध से किसी भी समस्या का स्थायी हल नहीं
यूरोपीय संघ और भारत के बीच चल रही मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के संदर्भ में, विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत को एक विश्वसनीय आर्थिक सहयोगी के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत, जिसकी आबादी 1.4 अरब है, न केवल कुशल श्रमशक्ति प्रदान करता है, बल्कि चीन के मुकाबले अधिक भरोसेमंद आर्थिक साझेदारी का विकल्प भी है।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना है कि मतभेदों का समाधान युद्ध के जरिए नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि युद्ध से किसी भी समस्या का स्थायी हल नहीं निकल सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत इस संघर्ष में किसी पक्ष का समर्थन नहीं कर रहा है और न ही हम किसी पर निर्णय थोपने की स्थिति में हैं।
हमला करके दहलाना चाहता था अमेरिका, काश पटेल ने खोली शाहजेब की पाक कनेक्शन पोल; मचा हड़कंप
राष्ट्रीय हितों और विदेश नीति के आधार पर ही निर्णय
रूस पर प्रतिबंध लगाने से भारत के इनकार को लेकर आई आलोचनाओं का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत के यूक्रेन के साथ भी मजबूत और घनिष्ठ संबंध हैं, इसलिए यह मुद्दा केवल रूस तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर देश अपने ऐतिहासिक अनुभवों, राष्ट्रीय हितों और विदेश नीति के आधार पर ही निर्णय लेता है, और भारत भी इसी सिद्धांत का पालन कर रहा है।
जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा है, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “इसका क्या मतलब है?” जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या ट्रंप ऐसे साझेदार हैं जिनके साथ भारत मजबूत संबंध बनाना चाहेगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं दुनिया को जैसा पाता हूं, वैसे ही स्वीकार करता हूं। हमारा लक्ष्य हर उस रिश्ते को मजबूत करना है जो भारत के हितों के अनुकूल हो, और अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते बेहद अहम हैं। यह किसी एक शख्सियत या राष्ट्रपति की बात नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय हितों की बात है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
S jaishankar warns west terrorism will backfire details inside
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














