हमला करके दहलाना चाहता था अमेरिका, काश पटेल ने खोली शाहजेब की पाक कनेक्शन पोल; मचा हड़कंप

कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक ने अमेरिका में यहूदियों के खिलाफ हमला करने की योजना बनाई थी। यह व्यक्ति एक आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और पिछले साल 7 अक्टूबर को, हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की..
हमला करके दहलाना चाहता था अमेरिका, काश पटेल ने खोली शाहजेब की पाक कनेक्शन पोल; मचा हड़कंप
काश पटेल ने खोली शाहजेब की पाक कनेक्शन पोल, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Updated on

वांशिगटन: पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियां सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। पाकिस्तानी आतंकवादियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि खराब हुई है। हाल ही में अमेरिका ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो एक आतंकी हमले की योजना बना रहा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के प्रमुख काश पटेल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

उन्होंने आगे बताया कि कनाडा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शाहजेब खान पर आरोप है कि उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को न्यूयॉर्क के एक यहूदी केंद्र पर बड़े पैमाने पर आतंकी हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उसे पकड़ लिया गया और अब उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। यह मामला एक बार फिर पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली छवि को उजागर करता है।

ISIS के साथ मिलकर रची थी साजिश

7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू की, जो अभी तक जारी है।

इसी हमले की पहली बरसी के मौके पर एक पाकिस्तानी नागरिक ने यहूदियों के खिलाफ फिर से हमला करने की साजिश रची। इस साजिश को उसने आतंकी संगठन ISIS के साथ मिलकर रचा था और वह उनके निर्देश पर ही हमला करने की योजना बना रहा था। लेकिन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस षड्यंत्र को समय रहते ही विफल कर दिया। 4 सितंबर 2024 को कनाडाई अधिकारियों ने खान नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है, जहां उसके खिलाफ मुकदमा चलेगा।

FBI पूरी तरह से तैयार है

काश पटेल ने कहा, "यह घटना दर्शाती है कि आतंकवाद का खतरा दुनिया भर में लगातार बढ़ रहा है। साथ ही, यह यहूदी समुदाय के प्रति बढ़ते खतरों को भी उजागर करती है, जो अत्यंत चिंताजनक है। FBI पूरी सजगता से काम करेगी और इन खतरों का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहेगी।"

Navbharat Live
navbharatlive.com