पुतिन की ‘अंडरवाटर’ चाल! ब्रिटेन के डेटा केबल पर 14 घंटे बैठा रहा रूसी जहाज; क्या लंदन में होगा ‘ब्लैकआउट’?
Russian UK Tension: ब्रिटेन के ब्रिस्टल चैनल में रूस का एक जहाज 14 घंटे तक अत्यंत संवेदनशील डेटा केबल्स के ऊपर खड़ा रहा। इस घटना के बाद रॉयल नेवी हाई अलर्ट पर है और ब्रिटेन ने पुतिन को कड़ी चेतावनी दी।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूसी जहाज ब्रिस्टल चैनल, फोटो (सो. सोशल मीडिया
Russian Ship Bristol Channel: ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रूस का एक विशाल मालवाहक जहाज, ‘सिनेगोर्स्क’ चुपके से दाखिल होकर ब्रिस्टल चैनल के एक बेहद संवेदनशील हिस्से में जा पहुंचा। यह जहाज आधी रात के अंधेरे में माइनहेड के पास उस स्थान पर 14 घंटे तक डेरा जमाए रहा, जिसके ठीक नीचे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण इंटरनेट और डेटा केबल्स का जाल बिछा हुआ है। रॉयल नेवी ने इस हरकत को देखते हुए तुरंत अपनी सक्रियता बढ़ा दी और चेतावनी जारी की है।
सेंसेटिव डेटा केबल्स और ‘जीवनरेखा’ पर खतरा
स्रोतों के अनुसार, जिस स्थान पर रूसी जहाज खड़ा था उसके चंद मीटर नीचे 5 प्रमुख डेटा केबल्स गुजरते हैं। ये केबल केवल इंटरनेट का जरिया नहीं हैं बल्कि ब्रिटेन को न्यूयॉर्क, कनाडा, स्पेन और पुर्तगाल से जोड़ने वाली आर्थिक और संचार ‘जीवनरेखा’ हैं। ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री एलिसिया कर्न्स ने इस गतिविधि को ‘अत्यधिक संदिग्ध’ करार दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब सीधे युद्ध के बजाय ‘अंडरवाटर ब्लैकआउट’ के जरिए ब्रिटेन को घुटनों पर लाने की रणनीति अपना रहा है।
आर्थिक और सामाजिक तबाही का डर
ब्रिटेन के पास कुल 45 समुद्री केबल हैं जो उसे वैश्विक नेटवर्क से जोड़ते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि रूस इनमें से 60 प्रमुख केबल्स को काट देता है, तो ब्रिटेन ‘पत्थर युग’ में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव विनाशकारी हो सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
Explainer: जीत के दावों के बीच US को अरबों का नुकसान; जानिए क्या कहते हैं CSIS के असली आंकड़े?
होर्मुज नाकेबंदी से $126 पहुंचा कच्चा तेल, बौखलाए ट्रंप ने भेजा ‘सीक्रेट मैसेज’, क्या छिड़ने वाला है महायुद्ध?
वित्तीय नुकसान: लंदन और न्यूयॉर्क के बीच प्रतिदिन होने वाला करीब 125 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन ठप हो जाएगा।
सेवाएं बाधित: इंटरनेट और क्लाउड स्टोरेज बंद होने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और देश की पूरी सुरक्षा व्यवस्था चरमरा सकती है।
यह भी पढ़ें:- इमरान खान की आंखों का ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन; जेल से अचानक अस्पताल ले जाए गए पूर्व PM; PTI ने जताया रोशनी जाने का डर
ब्रिटेन की सख्त चेतावनी और पुराना इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब रूसी जहाजों ने ब्रिटिश जलक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की है। इससे पहले नवंबर 2025 में रूसी जासूसी जहाज ‘यांतर’ ने ब्रिटिश पायलटों पर मिलिट्री-ग्रेड लेजर का उपयोग किया था और युद्धपोत HMS Somerset के नेविगेशन सिस्टम को जैम करने की कोशिश की थी। वर्तमान घटना के बाद ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीली ने पुतिन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमें पता है तुम क्या कर रहे हो। हमारी अंडरवाटर केबल्स को छूने की गलती मत करना, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
