पाकिस्तान में ‘इज्जत’ की बलि: सरगोधा में सनकी पिता ने पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, सिस्टम की नाकामी
Pakistan Honor Killing: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 'ऑनर किलिंग' की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। सरगोधा में एक व्यक्ति ने शक के आधार पर अपनी पत्नी और पांच मासूम बच्चों की हत्या कर दी।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान में ‘इज्जत’ के नाम पर महिलाओं और बच्चों की बलि चढ़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पंजाब प्रांत के सरगोधा से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। श्रीलंका के ‘डेली मिरर’ की एक हालिया रिपोर्ट ने इस घटना के हवाले से पाकिस्तान की बदहाल कानूनी और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शक के चलते पूरे परिवार का खात्मा
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, यह सामूहिक हत्याकांड सोमवार तड़के अंजाम दिया गया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और 15-16 साल की बेटी के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध हैं। इसी ‘झूठी इज्जत’ के नाम पर उसने अपनी पत्नी, अपनी किशोर बेटी, 5 से 13 साल के तीन बेटों और महज कुछ महीने के एक दुधमुंहे बच्चे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाकर जान देने की कोशिश की लेकिन वह बच गया और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।
आंकड़ों में कैद खौफनाक हकीकत
पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री आजम नजीर तारार द्वारा पेश किए गए आंकड़े इस संकट की भयावहता को दर्शाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 से 2024 के बीच देश में 7,500 से ज्यादा महिलाओं की हत्या की गई, जिनमें से 1,553 मामले ‘ऑनर किलिंग’ के थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ का दावा है कि पाकिस्तान में हर साल लगभग एक हजार महिलाओं को ‘इज्जत’ के नाम पर मौत के घाट उतार दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
यह भी पढ़ें:- US IRAN WAR: अमेरिकी युद्धपोत USS गेराल्ड फोर्ड को ईरान की सीधी धमकी, मददगारों को भी दी चेतावनी
विफल होते कानून और बेखौफ अपराधी
करीब दस साल पहले सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की उसके भाई द्वारा की गई हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। उस घटना के बाद 2016 में पाकिस्तान दंड संहिता (PPC) में कड़े संशोधन किए गए थे। इसके बावजूद, जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कानूनी सुधारों के बाद भी लोग बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, क्योंकि सामाजिक और कानूनी व्यवस्था इन अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
